फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bombay High Court hearing on Dussehra Rally at shivaji park yesterday

Dussehra Rally : शिवाजी पार्क में दशहरा रैली पर तकरार, बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई कल तक स्थगित

Thu, 22 Sep 2022 12:34 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 22 Sep 2022 12:34 PM IST
सार

शिंदे गुट ने गुरुवार को हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि ठाकरे गुट को शिवाजी पार्क में दशहरा रैली की इजाजत नहीं दी जाए। सुबह मामले की सुनवाई शुरू होने के बाद शिंदे गुट ने याचिका में कुछ संशोधन के लिए वक्त मांगा, 

विज्ञापन
Bombay High Court hearing on Dussehra Rally at shivaji park yesterday
बॉम्बे हाईकोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई के शिवाजी पार्क में दशहरा रैली की इजाजत का मामला  बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंच चुका है। ठाकरे गुट ने परंपरागत रूप से इसी पार्क में रैली की इजाजत देने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, वहीं शिंदे गुट इसका विरोध करते हुए हस्तक्षेप याचिका दायर कर दी। इस बीच, बीएमसी ने दोनों गुटों को रैली की इजाजत नहीं देने को लेकर सफाई दी है।

विज्ञापन


शिंदे गुट ने गुरुवार को हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि ठाकरे गुट को शिवाजी पार्क में दशहरा रैली की इजाजत नहीं दी जाए। आज सुबह मामले की सुनवाई शुरू होने के बाद ठाकरे गुट ने याचिका में कुछ संशोधन के लिए वक्त मांगा, इस पर हाईकोर्ट ने दोपहर 2.30 बजे सुनवाई तय की थी, लेकिन इसे बाद उद्धव ठाकरे गुट के वकील के अनुरोध के बाद सुनवाई कल तक के लिए टाल दी। शिंदे गुट के विधायक सदा सर्वंकर ने हस्तक्षेप याचिका दायर की है। 
विज्ञापन

 

दादर से विधायक सर्वंकर अब शिंदे गुट में हैं। उन्होंने याचिका में कहा है कि हाईकोर्ट मामले में फैसला न दें, क्योंकि इसका ‘असल शिवसेना‘ के कानूनी विवाद पर असर पड़ेगा। यह विवाद चुनाव आयोग व सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। सर्वंकर ने कहा कि शिंदे शिवसेना के मुख्य नेता हैं। ठाकरे गुट का दावा भ्रामक व गलत तथ्यों पर आधारित है। उधर, ठाकरे गुट की ओर से पार्टी के सचिव अनिल देसाई ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर इस गुट को रैली की इजाजत देने की मांग की है। उन्होंने असली शिवसेना बताते हुए ठाकरे गुट को 5 अक्तूबर को परंपरागत रैली शिवाजी पार्क में ही करने की इजाजत देने की मांग की है। 


सर्वंकर ने कहा कि 30 अगस्त को उन्होंने भी बीएमसी में आवेदन भी दायर कर मध्य मुंबई के प्रतिष्ठित शिवाजी पार्क में शिवसेना की सालाना दशहरा रैली आयोजित करने की अनुमति मांगी है। उधर, देसाई का कहना है कि वे इसलिए हाईकोर्ट आए हैं, क्योंकि बीएमसी ने 22 अगस्त की उनकी अर्जी पर अब तक कोई फैसला नहीं किया है। 


दोनों गुटों को इजाजत नहीं: बीएमसी
उधर, बृहन्मुंबई नगर निगम बीएमसी के आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने कहा है कि शिवाजी पार्क में रैली करने के लिए शिवसेना के दोनों गुटों को अनुमति देने से इनकार कर दिया गया है। यह फैसला मुंबई पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था का मु्द्दा उठाने के आधार पर इजाजत नहीं देने का फैसला किया गया। अधिकारियों ने बताया कि बीएमसी ने दोनों गुटों को पत्र भेजकर अनुमति नहीं दिए जाने की जानकारी दे दी है। वहीं, पिछले हफ्ते शिंदे गुट को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के एमएमआरडीए मैदान में रैली करने की अनुमति दी जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed