{"_id":"5f16f8678ebc3e637122d454","slug":"turmeric-milk-basil-amla-and-other-immunity-booster-products-demand-increases-at-airports-decrease-in-non-veg","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई अड्डों पर हल्दी दूध, तुलसी और आंवला समेत इन उत्पादों की बढ़ी मांग, नॉनवेज में आई कमी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हवाई अड्डों पर हल्दी दूध, तुलसी और आंवला समेत इन उत्पादों की बढ़ी मांग, नॉनवेज में आई कमी
Tue, 21 Jul 2020 07:45 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 21 Jul 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
कोरोना वायरस महामारी की वजह से विमान से सफर करने वाले यात्री हवाई अड्डों पर हल्दी वाले दूध, तुलसी, आंवला और शैफरॉन सत्तू शेक की ज्यादा मांग कर रहे हैं। वहीं, नॉनवेज की मांग में कमी आई है। एयरपोर्ट के लॉन्ज में अब इम्युनिटी बढ़ाने वाले खाने-पीने के उप्ताद नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
भारत में मई 2020 से अंतरराज्यीय उड़ानें शुरू हो गई थीं। उड़ानें शुरू होने के बाद हवाई अड्डों पर हल्दी दूध, तुलसी मिंट शिकंजी, रसम, शैफरॉन सत्तू शेक, आंवला, काढ़ा और पन्ना जैसे इम्युनिटी बढ़ाने वाले उत्पादों की बिक्री बढ़ गई है। जबकि नॉनवेज की मांग कम हो गई है।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महामारी के दौर में ज्यादातर यात्री घर का पका हुआ खाना पसंद कर रहे हैं। इसके चलते हल्दी दूध दिल्ली हवाई अड्डे पर तीसरा सबसे अधिक बिकने वाला पेय पदार्थ बन गया है। वहीं, कोलकाता एयरपोर्ट पर तुलसी मिंट शिकंजी की मांग अधिक है।
विज्ञापन
चेन्नई एयरपोर्ट पर रसम पसंदीदा पेय पदार्थ है। इसके अलावा एयरपोर्ट लॉन्ज में दही और चावल की मांग में तेजी देखी गई है। बता दें कि कोरोना से पहले दही चावल की मात्र 2-3 फीसदी बिक्री ही होती थी अब यह बढ़कर 15-20 फीसदी तक हो गई है।