फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tuhin Kanta Pandey Next Finance Secretary Govt order for Senior bureaucrat appointment

Tuhin Kanta Pandey: वरिष्ठ नौकरशाह तुहिन कांत पांडे अगले वित्त सचिव होंगे, सरकार ने नियुक्ति आदेश जारी किया

Sun, 08 Sep 2024 12:08 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 08 Sep 2024 12:08 AM IST
सार

वरिष्ठ नौकरशाह तुहिन कांत पांडे अगले वित्त सचिव होंगे। केंद्र सरकार ने इनकी नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Tuhin Kanta Pandey Next Finance Secretary Govt order for Senior bureaucrat appointment
तुहिन कांत पांडे (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

वरिष्ठ नौकरशाह तुहिन कांत पांडे को नया वित्त सचिव नियुक्त किया गया है। शनिवार को सरकार की तरफ से जारी बयान में यह जानकारी दी गई। देश के बेहतरीन अधिकारियों में से एक पांडे 1987 बैच के ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। वह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की टीम का अहम हिस्सा हैं। वह निवेश एवं सार्वजनिक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव रह चुके हैं। उन्हें एअर इंडिया के निजीकरण और एलआईसी के देश के सबसे बड़े आईपीओ में निभाई गई भूमिका के लिए पहचाना जाता है। वित्त मंत्रालय में आने से पहले उन्होंने अपने गृह कैडर ओडिशा में प्रमुख सचिव के रूप में काम किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed