फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Trupm says Won't allow H-1B visa holders to replace US workers

ट्रंप ने कहा, 'किसी बाहरी' की वजह से नहीं जाएगी किसी अमेरिकी की नौकरी

Sat, 10 Dec 2016 05:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 10 Dec 2016 05:32 PM IST
विज्ञापन
Trupm says Won't allow H-1B visa holders to replace US workers
डोनल्ड ट्रंप - फोटो : WWE
हाल ही में हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने वाले डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह अमेरिकियों की नौकरी विदेशियों को देने की अनुमति नहीं देंगे। उनका यह बयान डिज्नी वर्ल्ड और दूसरी अमेरिकी कंपनियों में अमेरिकी कर्मचारियों की जगह H-1B बीजा प्राप्त लोगों के संदर्भ में कहा गया है। बताते चलें कि इस बीजा पर भारतीय भी वहां रहते हैं।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, डिज्नी वर्ल्ड और दूसरी अमेरिकी कंपनियों के संदर्भ में गुरुवार को लोवा में आयोजित एक कार्यक्रम में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'वह अमेरिका के आखिरी व्यक्ति की भलाई तक के लिए लड़ेंगे। अपने कैंपेन के दौरान मैंने खुद ऐसे अमेरिकी कर्मचारियों के साथ समय बिताय था जिन्हें नौकरी से निकाला गया था और प्रशिक्षित करने के लिए मजबूर किया गया था। हमें प्रयास करना होगा कि आगे ऐसा न हो।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा था, 'क्या आप विश्वास करते हैं? आपको नौकरी से निकाल दिया जाए और आपको तब तक शेष वेतन न दिया जाए जब तक आप अपने रिप्लेसमेंट को ट्रेनिंग न दे। मेरा मानना है कि इससे ज्यादा नीचा दिखाने वाली दूसरी चीज नहीं हो सकती।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि डिज्नी वर्ल्ड और दो अन्य आउटसोर्सिंग कंपनी पर उसके पूर्व टेक्नॉलजी स्टॉफ में से दो ने कई संघीय मामलों में केस दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि अमेरिकी कर्मचारियों को साजिशन नौकरी से निकाल दिया गया है और उनकी जगह कम वेतन पर H-1B बीजा पर आए दूसरे कर्मचारियों को रख लिया। इनमें ज्यादातर भारतीय हैं।
 

दो कर्मचारियों ने दर्ज कराया है केस

Trupm says Won't allow H-1B visa holders to replace US workers
डोनल्ड ट्रंप - फोटो : Forbes
दो कर्मचारी लीओ परेरा और डीना मूरे ऑरलेंडो स्थित डिज्नी वर्ल्ड के 250 उन टेक्नॉलजी स्टाफ में से हैं जिन्हें जनवरी 2015 में नौकरी से निकाल दिया गया। उन्होंने दो आईटी कंपनी एचसीएल आईएनसी और कॉग्निजेंट टेक्नॉलजी को भी मुकदमे में खींचा है।   

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि क्या आप उन कंपनियों के नाम जान जानते हैं। मैं ठीक जा रहा हूं, क्योंकि हम कोशिश कर रहे हैं कि कंपनी उन्हें दोबारा ले।  अंत में ट्रंप ने इस बात को दोहराया कि मैक्सिको बॉर्डर के पास वह एक दीवार  बनाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed