फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Trump to visit Sabarmati Riverfront during India trip in Feb: Gujarat CM

फरवरी में भारत आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, गुजरात के साबरमती का करेंगे दौरा

Wed, 29 Jan 2020 09:42 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 29 Jan 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Trump to visit Sabarmati Riverfront during India trip in Feb: Gujarat CM

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले महीने फरवरी में भारत आएंगे। इस दौरान वह गुजरात के साबरमती रिवरफ्रंट का भी दौरा करेंगे। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बुधवार को इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


विजय रूपाणी बुधवार को दिल्ली के शास्त्री नगर में चुनावी रैली कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, 'पूरे एशिया में साबरमती रिवरफ्रंट सबसे स्वच्छ नदी बन चुकी है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद सुनिश्चित किया है। जापान और इस्राइल जैसे देशों के प्रधानमंत्रियों ने भी यहां का दौरा किया और वह इसे देखकर चकित हो गए थे।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भी फरवरी में भारत आएंगे और वह भी रिवरफ्रंट का दौरा करेंगे।' हालांकि उन्होंने तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इसी महीने की शुरुआत में सरकारी सूत्रों ने कहा था कि भारत और अमेरिका ट्रंप के भारत दौरे की तारीखों को लेकर बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनाया जा रहा है कि ट्रंप 24 से 26 फरवरी के बीच दो दिन के लिए भारत आ सकते हैं। भारत ने पिछले साल अमेरिकी राष्ट्रपति को गणतंत्र दिवस के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन पहले से तय कार्यक्रमों की वजह से वह नहीं आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed