फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Trump's comments 'establish' Congress' link to foreign funding to influence Indian polls: BJP

BJP: 'चुनावों को प्रभावित करने के लिए विदेशी फंडिंग..', ट्रंप के बयान को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Thu, 20 Feb 2025 09:05 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 20 Feb 2025 09:05 PM IST
सार

BJP: भाजपा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान को लेकर कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस से जुड़े विदेशी गैर-सरकारी संगठनों ने भारत के चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश की। इससे पहले कांग्रेस ने ट्रंप के बयान को खारिज किया था। 

विज्ञापन
Trump's comments 'establish' Congress' link to foreign funding to influence Indian polls: BJP
रविशंकर प्रसाद - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है, जिसमें उन्होंने भारत में मतदाता भागीदारी को बढ़ाने के लिए 21 मिलियन डॉलर की फंडिंग को लेकर सवाल उठाए थे। पार्टी ने दावा किया कि ट्रंप का का यह बयान साबित करता है कि कांग्रेस से जुड़े (विदेशी) गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) ने यहां चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश की।

विज्ञापन


रविशंकर प्रसाद ने सुनाए दो ऑडियो क्लिप
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने ट्रंप और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वह बयान (ऑडियो क्लिप) सुनाए, जो उन्होंने 2023 में ब्रिटेन में अपने बयान दिए थे। इन ऑडियो क्लिप का उपयोग उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला करने के लिए किया।राहुल गांधी ने 2023 में बयान दिया था कि जिन देशों को लोकतंत्र का पैरोकार माना जाता है, वे भारत में लोकतंत्र की स्थिति को लेकर अधिक चिंतित नहीं हैं। 
विज्ञापन


'राहुल गांधी ने भारतीय लोकतंत्र का विदेश में उड़ाया मजाक'
प्रसाद ने कहा, कांग्रेस ने जो किया है, वह शर्म की बात है। राहुल गांधी ने भारतीय लोकंत्र का विदेश में मजाक उड़ाया और वहां लोकतांत्रिक देशों से मदद मांगी। इसका मतलब है कि उन्होंने चुनाव जीतने के लिए समर्थन मांगा, क्योंकि कांग्रेस लगातार चुनाव हार रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने क्या बयान दिया था?
यूएसएआईडी की फंडिंग बंद करने के फैसले का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा था कि हमें भारत में मतदाता प्रतिशत बढ़ाने के लिए 21 मिलियन डॉलर खर्च करने की क्या जरूरत है? मुझे लगता है कि वे किसी और को चुनाव में जितवाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा, यह पूरी तरह से बड़ा बदलाव है। 

राहुल गांधी के ऑडियो क्लिप में क्या सुनाया गया
प्रसाद ने राहुल गांधी का ऑडियो क्लिप बजाया, जिसमें वह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं,हैरानी का बात यह है कि जो कथित लोकतंत्र के रक्षक माने जाते हैं, जैसे कि अमेरिका और यूरोपीय देश, वे यह महसूस करने में असमर्थ हैं कि लोकतांत्रिक मॉडल का एक बड़ा हिस्सा खत्म हो चुका है। यह एक वास्तविक समस्या है। विपक्ष यह लड़ाई लड़ रहा है। यह सिर्फ एक भारत की ही लड़ाई नहीं है।  


कांग्रेस ने डोनाल्ड ट्रंप के दावे को बताया बकवास
प्रसाद ने कहा, भाजपा ने हमेशा भारत में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने के विदेशी प्रयासों पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि ये दो ऑडियो रिकॉर्डिंग कांग्रेस की इस साजिश से जुड़े होने का प्रमाण देती हैं। हालांकि, कांग्रेस ने ट्रंप के दावे को बकवास करार दिया और भारत सरकार से आग्रह किया वह दशकों से भारत में सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाओं को अमेरिकी एजेंसी के समर्थन पर एक श्वेत पत्र जारी करे। 

संबंधित वीडियो-

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed