{"_id":"62bf6348e1c3f42b0766f12f","slug":"truck-hit-a-security-vehicle-of-bjp-leader-suvendu-adhikari","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: सुवेंदु अधिकारी के काफिले की कार से टकराया ट्रक, भाजपा ने जताई साजिश की आशंका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: सुवेंदु अधिकारी के काफिले की कार से टकराया ट्रक, भाजपा ने जताई साजिश की आशंका
Sat, 02 Jul 2022 02:42 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 02 Jul 2022 02:42 AM IST
सार
भाजपा ने आरोप लगाया कि दुर्घटना किसी साजिश के तहत हो सकती है। वहीं भाजपा के इस आरोप को तृणमूल कांग्रेस ने खारिज कर दिया और भाजपा को इस घटना को राजनीतिक रंग नहीं देने की सलाह दी।
विज्ञापन
सुवेंदु अधिकारी के काफिले की कार से टकराया ट्रक
- फोटो : Twitter /@SuvenduWB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के काफिले में शामिल एक सुरक्षा वाहन को ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना शुक्रवार दोपहर की है, हालांकि इस दुर्घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है। सुवेंदु अधिकारी तामलुक से कांथी जा रहे थे इसी बीच मारिशदा में यह घटना हुई।
विज्ञापन
भाजपा बोली दुर्घटना के पीछे साजिश
इस दुर्घटना के बाद राजनीति भी होने लगी है। भाजपा ने आरोप लगाया कि दुर्घटना किसी साजिश के तहत हो सकती है। वहीं भाजपा के इस आरोप को बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने खारिज कर दिया और भाजपा को इस घटना को राजनीतिक रंग नहीं देने की सलाह दी।
विज्ञापन
वाहन दुर्घटना में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया
सुवेंदु अधिकारी की सुरक्षा देख रहे सीआरपीएफ जवानों द्वारा इस्तेमाल किया गया काफिला का वाहन दुर्घटना में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अधिकारी ने कहा कि ट्रक का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, साथ ही कहा कि उसे पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है। अधिकारी ने बाद में क्षतिग्रस्त वाहन की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा कि वह और उनके काफिले के सभी लोग सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
भगवान जगन्नाथ का किया शुक्रिया
अधिकारी ने ट्वीट किया कि मेरे काफिले में सीआरपीएफ एस्कॉर्ट कार से एक भारी वाहन टकरा गया। भगवान जगन्नाथ की कृपा से, किसी को चोट नहीं आई। मैं घायल नहीं हूं और निर्धारित कार्यक्रमों में भाग लेना जारी रखूंगा। साथ ही कहा कि जिन लोगों ने मेरे स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए असंख्य फोनकॉल की उसके लिए आभारी हूं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने राहत व्यक्त की कि सुवेंदु अधिकारी को कोई चोट नहीं आई है और साथ ही कहा कि घटना की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।