फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TRS MLAs poaching case, Telangana HC grants bail to 3 accused

विधायकों की खरीद-फरोख्त का मामला: तेलंगाना HC ने तीन आरोपियों को दी जमानत, तीन लाख निजी मुचलका भरने का आदेश

Thu, 01 Dec 2022 04:51 PM IST
संजीव कुमार झा एएनआई, हैदराबाद
एएनआई, हैदराबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 01 Dec 2022 04:51 PM IST
सार

तेलंगाना उच्च न्यायालय ने गुरुवार को विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में तीनों आरोपियों को जमानत दे दी।

विज्ञापन
TRS MLAs poaching case, Telangana HC grants bail to 3 accused
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेलंगाना उच्च न्यायालय ने गुरुवार को विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में तीनों आरोपियों को जमानत दे दी। रामचंद्र भारती, नंद कुमार और डीपीएसकेवी सिंहयाजी को अदालत ने सशर्त जमानत दी। न्यायमूर्ति बी सुमलता ने आरोपियों को तीन लाख रुपये का निजी मुचलका और दो-दो जमानतदार देने का निर्देश दिया। अदालत ने उन्हें हर सोमवार को एसआईटी के सामने पेश होने का भी निर्देश दिया है। बता दें कि पिछले महीने 24 नवंबर को, सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना उच्च न्यायालय के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें एसआईटी को कथित टीआरएस विधायकों की खरीद-फरोख्त के मामले में जांच आगे बढ़ाने और किसी भी प्राधिकरण के समक्ष रिपोर्ट नहीं करने के लिए विभिन्न निर्देश जारी किए गए थे, चाहे वह राजनीतिक या कार्यकारी हो।

विज्ञापन


विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में तीन आरोपियों को किया गया था गिरफ्तार
बता दें कि टीआरएस विधायकों में से एक पायलट रोहित रेड्डी की शिकायत के आधार पर, 26 अक्तूबर की रात को तीन आरोपियों- रामचंद्र भारती, कोरे नंद कुमार और सिम्हायाजी स्वामी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए थे। केसीआर की पार्टी के विधायकों ने आरोप लगाया था कि हमें दल बदलने के लिए रिश्वत देने का प्रयास किया गया।  कहा जा रहा है कि तेलंगाना राष्ट्र समिति के चार विधायकों से 100 करोड़ से ज्यादा की रिश्वत की पेशकश की गई थी।
विज्ञापन


टीआरएस नेता सीबीआई के सामने पेश हुए
इस बीच तेलंगाना के मंत्री गंगुला कमलाकर और राज्यसभा सांसद वद्दीराजू रविचंद्र सीबीआई के समक्ष पेश हुए। मामला कथित तौर पर वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बनकर लोगों से पैसे लेने से जुड़ा था। जानकारी के मुताबिक, नागरिक आपूर्ति मंत्री कमलाकर और तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के दोनों नेताओं रविचंद्र को सीबीआई ने पूछताछ के लिए पेश होने के लिए बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई ने सोमवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसने कथित तौर पर यहां तमिलनाडु भवन में निजी व्यक्तियों से मुलाकात की और खुद को एजेंसी का संयुक्त निदेशक बताया। उसने महंगे उपहार मांगे। उसकी पहचान विशाखापत्तनम निवासी कोवी रेड्डी श्रीनिवास राव के रूप में हुई है। एजेंसी राव के कथित राजनीतिक संबंधों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed