{"_id":"5b6c13974f1c1bf5498b5d89","slug":"trs-members-raised-slogans-in-loksabha-question-hour-was-disrupted","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीआरएस के सदस्यों का शोरशराबा,लोकसभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही हुई बाधित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टीआरएस के सदस्यों का शोरशराबा,लोकसभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही हुई बाधित
भाषा
Updated Thu, 09 Aug 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
टीआरएस सदस्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज तेलंगाना के लिये रक्षा भूमि की मांग को लेकर टीआरएस सदस्यों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही पांच मिनट के लिये स्थगित करनी पड़ी। सुबह प्रश्नकाल के दौरान ही टीआरएस सदस्य अपनी मांग को लेकर नारा लगाने लगे।और सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने पर टीआरएस के सदस्य स्पीकर के आसन के समीप आ कर नारेबाजी करने लगे ।
टीआरएस के सदस्य ‘हमें न्याय चाहिए’ और ‘कहां गया सबका साथ सबका विकास’ के नारे जोर-जोर से लगा रहे थे । टीआरएस सदस्य मांग कर रहे थे कि जिस तरह से रक्षा उपयोगों के लिए कर्नाटक को जमीन दी गई है, उसी तरह से तेलंगाना को भी दी जानी चाहिए।
स्पीकर सुमित्रा महाजन के पास जाकर अपना विरोध जताने वाले सदस्यों ने आरोप लगाया कि पिछले चार दिनों से वे गृह मंत्री राजनाथ सिंह सहित विभिन्न मंत्रियों के पास जा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। स्पीकर ने उनसे अपना मुद्दा शून्यकाल में उठाने की अपील की, लेकिन टीआरएस सदस्यों का शोर शराबा जारी रहा । इस पर स्पीकर ने सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी।