फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TRS leader N Srinivas Rao abducted by suspected Maoists in Telangana

तेलंगाना: टीआरएस नेता एन श्रीनिवास राव का माओवादियों ने किया घर से अपहरण

Tue, 09 Jul 2019 05:27 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: गौरव द्विवेदी Updated Tue, 09 Jul 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
TRS leader N Srinivas Rao abducted by suspected Maoists in Telangana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

तेलंगाना राष्ट्र समिति के 45 वर्षीय नेता एन श्रीनिवास राव का सोमवार आधी रात कोथुर गांव से अपहरण हो गया है। पुलिस ने मंगलवार को कहा कि भद्राद्री कोठागुडम जिले में उसके घर से संदिग्ध माओवादियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। जिला पुलिस अधीक्षक सुनील दत्त ने कहा, 'हम इस घटना पर नजर बनाए हुए हैं और कोशिश कर रहे हैं कि श्रीनिवास राव को जल्द छुड़वा सकें। 

विज्ञापन


राव की पत्नी, दुर्गा ने समाचार चैनलों को बताया कि लगभग 10-15 अज्ञात लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। पहले उन्होंने राव को हथियार और लाठी-डंडे से मारा-पीटा फिर घर से बाहर घसीट ले गए। दुर्गा ने बताया 'जब हमने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने मुझ पर बंदूक तान दी। हमें अपने घर से बाहर निकलने नहीं दिया गया।'
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि लगभग 200 ग्रामीणों और राव के परिवार के सदस्य उनका पता लगाने के लिए छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। राव की पत्नी ने अपहरणकर्ताओं से अपने पति को छोड़ने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed