फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TRP scam News : Arnab Goswami named as an accused in Mumbai Polices supplementary chargesheet in Maharashtra

टीआरपी घोटाला: मुंबई पुलिस ने दाखिल किया दूसरा आरोप पत्र, अर्नब गोस्वामी को बनाया आरोपी

Tue, 22 Jun 2021 05:28 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, मुंबई।
पीटीआई, मुंबई। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 22 Jun 2021 05:28 PM IST
सार

फर्जी टीआरपी घोटाले में पत्रकार अर्नब गोस्वामी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मुंबई पुलिस ने अपने दूसरे आरोप पत्र में गोस्वामी को आरोपी बनाया है। मुंबई पुलिस ने मंगलवार को यहां एक अदालत के समक्ष अपना दूसरा आरोप पत्र दायर किया।

विज्ञापन
TRP scam News : Arnab Goswami named as an accused in Mumbai Polices supplementary chargesheet in Maharashtra
अर्नब गोस्वामी - फोटो : ANI

विस्तार

फर्जी टीआरपी घोटाले में पत्रकार अर्नब गोस्वामी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मुंबई पुलिस ने अपने दूसरे आरोप पत्र में गोस्वामी को आरोपी बनाया है। मुंबई पुलिस ने मंगलवार को यहां एक अदालत के समक्ष अपना दूसरा आरोप पत्र दायर किया।

विज्ञापन


इसमें पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को कथित टेलीविजन रेटिंग पॉइंट्स (टीआरपी) में हेरफेर मामले में आरोपी के रूप में नामित किया है।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रही पुलिस की अपराध खुफिया इकाई (सीआईयू) ने मजिस्ट्रेट की अदालत में आरोप पत्र दायर किया। गोस्वामी के वकील ने कहा कि आरोप पत्र में अन्य के अलावा गोस्वामी और एआरजी आउटलायर को भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि कथित फर्जी टीआरपी घोटाला पिछले साल अक्टूबर में सामने आया था जब रेटिंग एजेंसी ब्रॉडकास्ट ऑडिएंस रिसर्च काउन्सिल (बीएआरसी) ने हंसा रिसर्च ग्रुप (एचआरजी) के माध्यम से एक शिकायत दर्ज की थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि कुछ टेलीविजन चैनल टीआरपी में हेराफेरी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed