{"_id":"5fd9c74b8ebc3e3dd12f8488","slug":"trp-manipulation-case-mumbai-esplanade-court-grants-bail-to-republic-tv-ceo-vikas-khanchandani","type":"story","status":"publish","title_hn":"TRP Scam: रिपब्लिक टीवी के सीईओ विकास खानचंदानी को राहत, अदालत से मिली जमानत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
TRP Scam: रिपब्लिक टीवी के सीईओ विकास खानचंदानी को राहत, अदालत से मिली जमानत
Wed, 16 Dec 2020 02:14 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 16 Dec 2020 02:14 PM IST
विज्ञापन
रिपब्लिक टीवी के सीईओ विकास खानचंदानी (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई की एक अदालत ने रिपब्लिक टीवी के सीईओ विकास खानचंदानी को जमानत दे दी है। खानचंदानी को कथित टेलीविजन रेटिंग पाइंट (टीआरपी) घोटाले में मुंबई पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया था। वह 15 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में थे। खानचंदानी को 50,000 रुपये के मुचलके पर जमानत मिली है।
विज्ञापन
Mumbai: Esplanade Court grants bail to Republic TV CEO Vikas Khanchandani. He was under police custody till December 15th in alleged TRP manipulation case.
— ANI (@ANI) December 16, 2020विज्ञापन
गौरतलब है कि फर्जी टीआरपी घोटाला अक्तूबर में सामने आया था, जब रेटिंग एजेंसी ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) ने हंसा रिसर्च ग्रुप के माध्यम से एक शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि कुछ टेलीविजन चैनल टीआरपी के आंकड़ों में हेराफेरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
हंसा, बार्क की उन कंपनियों में शामिल है, जो घरों में देखे जाने वाले चैनलों व दर्शक संख्या आदि को लेकर शोध करती है। टीआरपी, चुनिंदा घरों में दर्शकों के डाटा को रिकॉर्ड करके मापता है, जो विज्ञापनदाताओं को आकर्षित करने के लिए महत्वपूर्ण होता है। पुलिस के अनुसार इन घरों में से कुछ को रिपब्लिक टीवी और कुछ अन्य चैनलों को देखने के लिए रिश्वत दी जा रही थी।
टीआरपी फर्जीवाड़े में विकास खानचंदानी समेत अब तक कुल 13 को गिरफ्तार किया जा चुका है। हंसा रिसर्च के अधिकारी नितिन देवकर की शिकायत पर मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 6 अक्तूबर का केस दर्ज किया था।