फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Tripura vs Bengal government: Before meeting PM Modi, Mamta government lodged an FIR on the OSD of Tripura Chief Minister sanjay mishra

त्रिपुरा बनाम बंगाल सरकार : प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के पहले ममता सरकार ने त्रिपुरा मुख्यमंत्री के ओएसडी पर एफआईआर दर्ज करवाई

Wed, 24 Nov 2021 04:57 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 24 Nov 2021 04:57 PM IST
सार

 पिछले दिनों त्रिपुरा में टीएमसी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में झड़प की घटनाएं सामने आई थी। इसको लेकर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब लगातार आमने-सामने हैं। 

विज्ञापन
Tripura vs Bengal government: Before meeting PM Modi, Mamta government lodged an FIR on the OSD of Tripura Chief Minister sanjay mishra
कोलकाता में पश्चिम बंगाल सरकार ने त्रिपुरा मुख्यमंत्री के ओएसडी संजय मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्रिपुरा में पिछले दिनों हुए हिंसात्मक घटनाओं को लेकर टीएमसी और भाजपा के नेता आमने-सामने हैं। कई तरह के बयानबाजी के बीच अब पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) संजय मिश्रा के खिलाफ कोलकाता में एफआईआर दर्ज करवा दी है। डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के खिलाफ दर्ज इस एफआईआर को लेकर भाजपा ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। ये एफआईआर ममता बनर्जी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के ठीक पहले हुई है। 
विज्ञापन


राजनीतिक साजिश के तहत हुई एफआईआर
त्रिपुरा मुख्यमंत्री के ओएसडी संजय मिश्रा के एक करीबी का कहना है कि ममता सरकार ने राजनीतिक साजिश के चलते ये मुकदमा दर्ज करवाया है। कानूनी तौर पर इसके खिलाफ लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि टीएमसी के नेता लगातार त्रिपुरा में माहौल बिगाड़ने की कोशिश में जुटे हैं। ये एक बड़ी साजिश है और इसे किसी भी हालत में सफल नहीं होने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री बिप्लब देव ने भी इसे साफ कर दिया है। उन्होंने कहा है कि त्रिपुरा में किसी भी तरह की हिंसात्मक घटनाएं बर्दाश्त नहीं होंगी। इसे भड़काने वालों से भी सख्ती से निपटा जाएगा।  
विज्ञापन

 
पांच बजे पीएम से मिलेंगी ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज शाम पांच बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी। इस दौरान वह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकार क्षेत्र और राज्य के विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करेंगी। इससे पहले ममता बनर्जी ने भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी से भी मुलाकात की। हालांकि अभी यह बात सामने नहीं आई है कि आखिर ममता और स्वामी के बीच किन मुद्दों पर बात हुई। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि स्वामी भाजपा छोड़कर टीएमसी जॉइन कर सकते हैं। स्वामी पिछले कई दिनों से भाजपा के नेताओं के निशाने पर थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रिपुरा हिंसा पर पीएम से चर्चा कर सकती हैं ममता
ममता बनर्जी पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान त्रिपुरा में व्यापक हिंसा के मुद्दे पर भी बात कर सकती हैं। बता दें कि बीते दिनों त्रिपुरा में टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हुए हमले को लेकर टीएमसी का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में पहले से ही मौजूद है। टीएमसी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस स्टेशन में घुसकर उनकी जमकर पिटाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed