फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura violence: 102 social media users booked in UAPA, including four Supreme Court lawyers

त्रिपुरा हिंसा : 102 सोशल मीडिया यूजर्स पर यूएपीए में मामला दर्ज, चार आरोपी भेजे गए जेल

Sun, 07 Nov 2021 02:57 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, अगरतला।
एजेंसी, अगरतला। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 07 Nov 2021 02:57 AM IST
सार

इस मामले में ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब को इन खातों को सीज करने का नोटिस भी जारी किया गया है। बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों पर हुए हमलों के विरोध में त्रिपुरा में प्रदर्शन हुए थे। इसी दौरान एक मस्जिद, कुछ दुकानों व घरों में तोड़फोड़ की गई थी।

विज्ञापन
Tripura violence: 102 social media users booked in UAPA, including four Supreme Court lawyers
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और यूएपीए के तहत त्रिपुरा पुलिस ने 102 सोशल मीडिया अकाउंट धारकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें सुप्रीम कोर्ट के चार वकील भी शामिल हैं। इन पर मुस्लिमों के खिलाफ सांप्रदायिक भेदभाव को बढ़ावा देने का आरोप है। साथ ही ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब को इन लोगों के अकाउंट सीज करने व इनसे जुड़ी पूरी जानकारी देने का नोटिस जारी किया है। ताजा जानकारी के अनुसार इनमें  से चार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


त्रिपुरा पुलिस ने शुक्रवार को मामला दर्ज किया और शनिवार को पश्चिमी अगरतला पुलिस के प्रभारी ने ट्विटर के सेन फ्रांसिस्को स्थित मुख्यालय को नोटिस भेजा। इसमें कहा गया कि ये आरोपी हाल में त्रिपुरा में मस्जिदों पर हुए हमलों को लेकर कुछ आपत्तिजनक खबरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। जिससे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा है।
विज्ञापन


इसमें कुछ लोग या संगठन भी शामिल हैं। ये लोग दूसरी घटनाओं की भड़काऊ तस्वीरों और वीडियो को मौजूदा घटना के साथ जोड़कर पोस्ट कर रहे हैं। वेस्ट अगरतला पुलिस ने सभी 102 लोगों को पुलिस के समक्ष पेश होकर उनका पक्ष रखने के लिए भी बुलाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


68 ट्विटर यूजर्स को ब्लॉक करने के निर्देश
त्रिपुरा पुलिस ने ट्वीटर को अक्तूबर के अंत में राज्य के कुछ हिस्सों में हुई सांप्रदायिक हिंसा के दौरान आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले 68 यूजर्स के खाते ब्लॉक करने का निर्देश दिया है। बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों पर हुए हमलों के विरोध में त्रिपुरा में प्रदर्शन आयोजित किया गया था। इसी दौरान एक मस्जिद, कुछ दुकानों व घरों में तोड़फोड़ की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed