फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura: Tribal musical instrument player and Padmashree Thanga Darlong passes away

त्रिपुरा: जनजातीय संगीत वाद्ययंत्र वादक और पद्मश्री थांगा डारलोंग का निधन

Mon, 04 Dec 2023 07:41 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला
अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 04 Dec 2023 07:41 PM IST
सार

मुख्यमंत्री साहा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, महान रोसम वादक पद्मश्री थांगा डारलोंग के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। उनके निधन से राज्य के सांस्कृतिक जगत में एक अपूरणीय क्षति हुई है। डारलोंग का जन्म 20 जुलाई 1920 को त्रिपुरा के मुरुई गांव में हुआ था...

विज्ञापन
Tripura: Tribal musical instrument player and Padmashree Thanga Darlong passes away
Thanga Darlong - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

जाने-माने और लोकप्रिय आदिवासी संगीतकार पद्मश्री थंगा डारलोंग, जो त्रिपुरा के स्वदेशी आदिवासी संगीत वाद्ययंत्र रोजम (स्वदेशी वाद्ययंत्र रोजम बांस से बना बांसुरी जैसा एक वाद्ययंत्र) बजाने में महारत रखने) के आखिरी वादक थे, का रविवार को उनाकोटी जिले में उनके आवास पर निधन हो गया। वह 103 वर्ष के थे। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक संगीतकार अस्वस्थ थे और 15 नवंबर को उन्हें वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों के कारण उनाकोटि जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री साहा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, महान रोसम वादक पद्मश्री थांगा डारलोंग के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। उनके निधन से राज्य के सांस्कृतिक जगत में एक अपूरणीय क्षति हुई है। डारलोंग का जन्म 20 जुलाई 1920 को त्रिपुरा के मुरुई गांव में हुआ था।

विज्ञापन

उन्होंने लोक संगीत में प्रारंभिक प्रशिक्षण अपने पिता हकवुंगा डारलोंग से प्राप्त किया। बाद में उन्हें संगीत उस्ताद डार्थुआमा डारलोंग ने डारलोंग समुदाय के पारंपरिक संगीत वाद्ययंत्र रोजम को बजाने की बारीकियां सिखाई और तैयार किया। बचपन से ही, डारलोंग ने अपने समुदाय के विभिन्न पारंपरिक त्योहारों में प्रदर्शन किया था और रोज़ेम बजाने में कई स्वदेशी शिष्यों का मार्गदर्शन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed