फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura to rechristen 75 border villages after names of freedom fighters

Tripura: त्रिपुरा सरकार का फैसला, 75 गांवों को स्वतंत्रता सेनानियों के नाम से जाना जाएगा

Sun, 25 Jun 2023 01:46 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 25 Jun 2023 01:46 PM IST
सार

राज्य में नाम बदलने की परियोजना को आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में शुरू किया जाएगा। गौरतलब है, देश इस साल अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। देश की आजादी में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करने का कार्यक्रम जुलाई में शुरू होगा।

विज्ञापन
Tripura to rechristen 75 border villages after names of freedom fighters
75 सीमावर्ती गांवों का नामकरण करने का फैसला - फोटो : social media

विस्तार

त्रिपुरा सरकार ने राज्य के 75 सीमावर्ती गांवों का नामकरण करने का फैसला लिया है। इन गांवों का नाम उन स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखने का फैसला किया है, जिन्होंने देश के स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी थी। 

विज्ञापन

एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को कहा कि नाम बदलने की परियोजना को आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में शुरू किया जाएगा। गौरतलब है, देश इस साल अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। देश की आजादी में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करने का कार्यक्रम जुलाई में शुरू होगा, जो 15 अगस्त तक चलेगा। 

विज्ञापन

सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के सचिव पीके चक्रवर्ती का कहना है कि आठ जिलों के 75 गांवों का नाम बदला जाएगा। इन गांवों की पहचान जिला स्तरीय समितियों द्वारा की जाएगी। प्रशासन ने पहले ही राज्य के स्वतंत्रता सेनानियों और देश के स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान की एक सूची तैयार कर ली है। उन्होंने कहा कि नाम बदलने के अलावा, चुने गए गांवों में 75 स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी और उनके परिवार के सदस्यों को सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चक्रवर्ती ने कहा कि नामकरण के अवसर पर मैराथन, साइकिल रैली, क्रांतिवीर संगीत समारोह, सिट एंड ड्रॉ, स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन और कार्यों पर गीत और नाटक आदि आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए कई कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा, सभी 75 गांवों को सड़क मार्ग से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed