फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura: Suspicious bag found at Agartala airport before TMC leader Abhishek Banerjee's visit, chaos ensues

त्रिपुरा: टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के दौरे से पहले अगरतला एयरपोर्ट पर मिला संदिग्ध बैग, मची अफरा-तफरी

Mon, 22 Nov 2021 12:30 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 22 Nov 2021 12:30 PM IST
सार

त्रिपुरा के अगरतला के महाजारा वीर विक्रम एयरपोर्ट पर संदिग्ध बैग मिलने से अफरा-तफरी मच गई। कहा जा रहा है कि इस बैग में बम हो सकता है।

विज्ञापन
Tripura: Suspicious bag found at Agartala airport before TMC leader Abhishek Banerjee's visit, chaos ensues
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे व तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी के त्रिपुरा दौरे से पहले अगरतला के महाराजा वीर विक्रम एयरपोर्ट पर एक संदिग्ध बैग मिलने से अफरा-तफरी मच गई। यह बैग टीएमसी नेता के काफिले से कुछ दूरी पर मिला है। वे अगरतला में एक रैली को संबोधित करने पहुंचने वाले थे, हालांकि उनकी रैली को स्थगित कर दिया गया। 

विज्ञापन


निकाय चुनाव से ठीक पहले हुए इस घटनाक्रम ने त्रिपुरा में एक ओर राजनैतिक बहस को जन्म दे दिया है। इस बीच पुलिस ने किसी भी घटना की आशंका से पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है और परिसर को खाली करा लिया गया है। पुलिस का कहना है कि बैग की जांच की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


भाजपा ने झाड़ा पल्ला 
संदिग्ध बैग मिलने के बाद एक बार फिर से टीएमसी व भाजपा नेताओं के बीच तीखी नोंकझोंक शुरू हो गई है। इस बीच भाजपा ने अगरतला एयरपोर्ट पर मिले संदिग्ध बैग में किसी भी प्रकार की संलिप्तता से इंकार कर दिया है। उधर, अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा नेता उनके संवैधानिक अधिकार को खत्म करना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच त्रिपुरा पुलिस की ओर से बयान जारी किया गया है। पुलिस का कहना है कि भाजपा और टीएमसी के किसी भी नेता को अगरतला में सोमवार को रैली या रोडशो करने की इजाजत नहीं है। पुलिस का कहना है कि सिर्फ बैठक करने की इजाजत दोनों पार्टी नेताओं को दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed