फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura: Manik Shah cabinet expanded, Kishor Barman took oath

त्रिपुराः माणिक शाहा मंत्रिमंडल का विस्तार, किशोर बर्मन ने ली शपथ

Thu, 03 Jul 2025 09:10 PM IST
राहुल कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला
अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 03 Jul 2025 09:10 PM IST
सार

त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक किशोर बर्मन ने बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। सिपाहीजाला जिले के नलचर निर्वाचन क्षेत्र के 44 वर्षीय विधायक को राज्यपाल एन इंद्रसेन रेड्डी ने राजभवन में पद की शपथ दिलाई।

विज्ञापन
Tripura: Manik Shah cabinet expanded, Kishor Barman took oath
भाजपा विधायक किशोर बर्मन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्रिपुरा में भाजपा विधायक किशोर बर्मन ने बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल इंद्र सेना रेड्डी नल्लू ने राजभवन के दरबार हॉल में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बर्मन त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले के नलचर निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार विधायक बने हैं।

विज्ञापन


नए मंत्री के शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री माणिक साहा के मंत्रिमंडल में सदस्यों की संख्या 12 हो गई, जिसमें मुख्यमंत्री समेत भाजपा के नौ सदस्य हैं, जबकि टिपरा मोथा पार्टी के दो और इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के एक मंत्री हैं।
विज्ञापन


शपथ ग्रहण के बाद बर्मन ने इसे एक नया अध्याय बताया। उन्होंने कहा, विकसित भारत और विकसित त्रिपुरा के लिए काम करूंगा। उन पर विश्वास जताने पर उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद दिया। सूत्रों के मुताबिक, बर्मन को शिक्षा विभाग का दायित्व दिया जा सकता है। हालांकि, उन्होंने एक सवाल पर कहा, इस पर अभी कोई चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने कहा, एक भाजपा कार्यकर्ता के रूप में मैं ऐसी बातों के बारे में कभी नहीं सोचता। पार्टी जो भी काम मुझे सौंपेगी, मैं उसे पूरी निष्ठा से करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बर्मन ने भाजपा को पश्चिम बंगाल में मजबूत करने के लिए काफी समय वहां पर बिताया है। बर्मन 2021 में त्रिपुरा लौटे और उन्हें पार्टी का राज्य महासचिव नियुक्त किया गया। उन्होंने 2023 में विधानसभा चुनाव लड़ा और सिपाहीजाला जिले के नालचर विधानसभा क्षेत्र से बड़े अंतर से जीत हासिल की।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed