{"_id":"63b189b939f8956c6063a20e","slug":"tripura-ipft-founder-nc-debbarma-passes-away-was-ill-for-last-few-months-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tripura: आईपीएफटी के संस्थापक एनसी देबबर्मा का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख; सीएम साहा ने कही यह बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tripura: आईपीएफटी के संस्थापक एनसी देबबर्मा का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख; सीएम साहा ने कही यह बात
Sun, 01 Jan 2023 07:46 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, अगरतला
पीटीआई, अगरतला
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 01 Jan 2023 07:46 PM IST
सार
आईपीएफटी ने एनसी देबबर्मा के नेतृत्व में पिछले विधानसभा चुनाव में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित नौ में से आठ सीट पर जीत हासिल की थी। मेवार कुमार जमातिया के साथ देबबर्मा को बिप्लब कुमार देब के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था।
विज्ञापन
एनसी देबबर्मा।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिपुरा के वरिष्ठ मंत्री और भाजपा की सत्तारूढ़ सहयोगी आईपीएफटी के संस्थापक-अध्यक्ष एनसी देबबर्मा का रविवार को निधन हो गया। इस की वजह सेरिब्रल स्ट्रोक बताई जा रही है। वह 80 वर्ष के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, चार बेटे और तीन बेटियां हैं। ‘इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा’ (आईपीएफटी) के प्रवक्ता अमित देबबर्मा ने बताया कि राज्य के राजस्व व वन मंत्री की हालत पिछले कुछ महीनों से ठीक नहीं थी। वह मधुमेह से भी पीड़ित थे।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें शनिवार को मस्तिष्काघात हुआ था। उन्हें यहां एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई। रविवार अपराह्न 2.45 बजे उनका निधन हो गया। ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर), अगरतला के निदेशक के रूप में अपनी सेवानिवृत्ति के बाद देबबर्मा ने 2009 में आईपीएफटी की स्थापना की थी। उन्होंने 2018 के विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा के साथ गठबंधन किया था।
विज्ञापन
आईपीएफटी ने उनके नेतृत्व में पिछले विधानसभा चुनाव में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित नौ में से आठ सीट पर जीत हासिल की थी। मेवार कुमार जमातिया के साथ देबबर्मा को बिप्लब कुमार देब के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। मुख्यमंत्री माणिक साहा ने देबबर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देबबर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें आने वाली पीढ़ियां एक मेहनती जमीनी नेता के रूप में याद रखेंगी, जिन्होंने हमेशा लोगों की भलाई के लिए काम किया। पीएम ने ट्वीट कर कहा कि एनसी देबबर्मा को आने वाली पीढ़ियों द्वारा एक मेहनती जमीनी नेता के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने हमेशा लोगों की भलाई के लिए काम किया। उन्होंने त्रिपुरा की प्रगति में एक समृद्ध योगदान दिया। उनके निधन से दुख हुआ। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।
3 दिन का राजकीय शोक घोषित
नरेंद्र चंद्र देबबर्मा के निधन पर त्रिपुरा CM माणिक साहा ने कहा कि वे बहुत सज्जन व्यक्ति थे। उनसे हम बहुत कुछ सीखते थे। मैं उनसे मिलने भी गया था, डॉक्टर से भी मेरी बात हुई थी। उनकी सोच को आगे रखकर हम आगे बढ़ेंगे। उनकी आत्मा को शांति मिले। हमने 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।