फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Tripura Election: Voting draws to a close with over 81% turnout; sporadic incidents of violence in Tripura

Tripura Election: छिटपुट घटनाओं के बीच 81 फीसदी से अधिक मतदान, 259 उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटियों में बंद

Thu, 16 Feb 2023 07:49 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला
अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 16 Feb 2023 07:49 PM IST
सार

Tripura Election: चुनाव आयोग ने भाजपा और कांग्रेस को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर नोटिस भेजा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद त्रिपुरा कांग्रेस और भाजपा को उनके अधिकारिक हैंडल से वोट की अपील करने के ट्वीट के संबंध में नोटिस जारी कर जवाब मांगा है...

विज्ञापन
Tripura Election: Voting draws to a close with over 81% turnout; sporadic incidents of violence in Tripura
त्रिपुरा में मतदान के लिए लंबी कतारें - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के लिए भारी सुरक्षा और छिटपुट हिंसा के बीच शाम चार बजे तक 81 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। चुनाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर हमले और मतदाताओं को डराने-धमकाने और चुनाव को बाधित करने की कई घटनाएं भी सामने आईं हैं। सुबह सात बजे से पहले ही लोग मतदाता केंद्रों पर पहुंचने शुरू हो गए थे। दिन में कई मतदाता केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली। बुजुर्गों और पहली बार मतदान करने पहुंचे युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन

दक्षिण, गोमती, सिपाहीजाला और पश्चिम त्रिपुरा जिलों में हमले में विपक्षी दल के कई कार्यकर्ताओं के घायल होने की सूचना है। मुख्य विपक्षी माकपा ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने चार जिलों के 25 से अधिक मतदान केंद्रों में उम्मीदवारों के पोलिंग एजेंटों को बेदखल कर दिया है। चुनाव अधिकारी ने कहा, ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन), जहां ठीक से काम नहीं कर रही थीं, उन्हें इंजीनियरों ने तुरंत बदल दिया।

विज्ञापन

त्रिपुरा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी गिट्टे किरणकुमार दिनकर राव ने कहा, जहां भी किसी तरह की परेशानी की सूचना मिली, सुरक्षा बल तुरंत पहुंचे और समस्याओं का समाधान किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि गोमती जिले में सत्तारूढ़ भाजपा के पक्ष में वोट डालने के लिए लोगों से आग्रह करने में कथित भूमिका के लिए एक पुलिस कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया। माकपा और कांग्रेस सहित विपक्षी राजनीतिक दलों ने शिकायत की कि धनपुर और काकराबान सहित कई जगहों पर सत्ताधारी दल के कार्यकर्ताओं ने विपक्षी दलों के मतदाताओं को रोका। राज्य के आठ जिलों में सुबह सात बजे मतदान शुरू होने से पहले ही पुरुष, महिला और पहली बार वोट डाल रहे मतदाता मतदान केंद्रों के सामने कतार में लग गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

31 महिलाओं सहित 259 प्रत्याशी मैदान में

सीईओ ने कहा कि 60 सदस्यीय सदन के चुनाव के लिए 31 महिलाओं सहित कुल 259 उम्मीदवार मैदान में हैं, और उनमें से सबसे अधिक सत्तारूढ़ भाजपा ने 55 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं, उसके बाद भाकपा (एम) (43), टिपरा मोथा पार्टी (42), तृणमूल कांग्रेस (28), और कांग्रेस के 13 उम्मीदवार मैदान में हैं, इन सबके अलावा 58 निर्दलीय उम्मीदवार और विभिन्न छोटे दलों के 14 उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं।

भाजपा-कांग्रेस को नोटिस, छिटपुट हिंसा की खबरें

इस बीच, चुनाव आयोग ने भाजपा और कांग्रेस को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर नोटिस भेजा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद त्रिपुरा कांग्रेस और भाजपा को उनके अधिकारिक हैंडल से वोट की अपील करने के ट्वीट के संबंध में नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

लगातार बढ़ता गया मत प्रतिशत

लोग सुबह से ही मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। लंबी-लंबी कतारों में लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। सुबह नौ बजे तक मतदान 13.92 फीसदी हुआ। इसके बाद ग्यारह बजे यह प्रतिशत 31.12 फीसदी पहुंच गया। इसके बाद 1 बजे तक मतदान प्रतिशत बढ़कर 51.42 फीसदी हो गया। तीन बजते-बजते यह प्रतिशत बढ़कर 69.96 फीसदी हो गया। और शाम को चार बजे तक पूरे राज्य में 81.10 फीसदी लोगों ने अपने मतों का प्रयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed