फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura election: PM Modi targeted Congress and Left, said, they pushed Tripura backward in development

Tripura election: त्रिपुरा में बोले PM मोदी- पहले योजनाओं का लाभ वामपंथी लेते थे, आज राज्य में हो रहा है विकास

Sat, 11 Feb 2023 05:53 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला
अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 11 Feb 2023 05:53 PM IST
सार

Tripura election 2023: प्रधानमंत्री ने पूर्व की कांग्रेस और वामपंथी सरकार पर निशाना साधा और कहा, कांग्रेस और वामपंथियों ने त्रिपुरा को विकास के मामले में पीछे धकेल दिया था। हमारी सरकार सिर्फ पांच सालों में ही त्रिपुरा को तेज विकास की पटरी पर ले आई है...

विज्ञापन
Tripura election: PM Modi targeted Congress and Left, said, they pushed Tripura backward in development
त्रिपुरा में खूब गरजे पीएम मोदी - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा में अमबासा और गोमाती के राधाकिशोरपुर में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए, वामपंथियों पर जोरदार हमला बोला। प्रधानमंत्री ने कहा, पहले योजनाओं का लाभ केवल वामपंथियों को मिलता था, लेकिन आज त्रिपुरा का समग्र विकास हो रह है। पहले त्रिपुरा में एक ही पार्टी का झंडा फहराने का अधिकार था और हर काम के लिए चंदा देना पड़ा था। जबसे भाजपा की सरकार आई है, तबसे हिंसा और चंदे की इस संस्कृति से राज्य को मुक्ति मिल गई है। अब राज्य में कानून का राज है और यहां फिर से डबल इंजन की सरकार बनेगी।

विज्ञापन

पीएम ने कहा कि त्रिपुरा में पिछले पांच साल में तेजी से विकास हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, यह त्रिपुरा चुनाव की मेरी पहली रैली है और इसमें जनसैलाब उमड़ा पड़ा है। इतनी बड़ी संख्या में जहां तक मेरी नजर है लोग ही लोग नजर आ रहे हैं। मैं आपका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। लोगों की मुस्कान और यह उत्साह बता रहा है कि राज्य में डबल इंजन की सरकार का विकास नहीं रुकेगा। सभी ओर से एक ही आवाज आ रही है, फिर एक बार, डबल इंजन की सरकार।

विज्ञापन

पहले था थानों पर कैडरों का कब्जा, अब ग्लोबल बन रहा त्रिपुरा

प्रधानमंत्री ने पूर्व की कांग्रेस और वामपंथी सरकार पर निशाना साधा और कहा, कांग्रेस और वामपंथियों ने त्रिपुरा को विकास के मामले में पीछे धकेल दिया था। हमारी सरकार सिर्फ पांच सालों में ही त्रिपुरा को तेज विकास की पटरी पर ले आई है। सीपीएम के शासनकाल में पुलिस थानों पर भी सीपीएम कैडर का कब्जा था, लेकिन अब भाजपा के राज में कानून का शासन है। लोगों की जिंदगी को आसान बनाने और महिला सशक्तिकरण पर फोकस किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम ने कहा कि त्रिपुरा में पांच हजार किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया गया है और गांवों को सड़कों से जोड़ा गया है। अगरतला में एक नया एयरपोर्ट बनाया गया है। ऑप्टिकल फाइबर और 4जी कनेक्टिविटी गांवों में मिल रही है। अब त्रिपुरा ग्लोबल बन गया है। उत्तर पूर्वी राज्यों को जोड़ने के लिए जलमार्ग विकसित किए जा रहे हैं। त्रिपुरा में बंदरगाह विकसित किया जा रहा है।

विपक्षियों की नींद उड़ने वाली है

प्रधानमंत्री ने कहा, लोगों की भारी मौजूदगी से विपक्षियों की रात की नींद उड़ने वाली है। प्रधानमंत्री ने कहा, हमने लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए रात-दिन काम किया है। यहां मौजूद लोग हमारे त्रिपुरा के प्रति समर्पण का उदाहरण हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि त्रिपुरा के गरीब, जनजातीय समुदाय, महिलाओं और युवाओं के सपने लेफ्ट और कांग्रेस सरकार ने चूर-चूर कर दिए थे। उन्होंने लोगों को त्रिपुरा छोड़कर जाने के लिए मजबूर कर दिया था।

त्रिपुरा को त्रि-शक्ति से आगे बढ़ा रही है भाजपा सरकार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धलाई के अंबासा में कहा, त्रिपुरा पर मां त्रिपुर सुंदरी का आशीर्वाद है। हमारी सरकार त्रिपुरा को त्रि-शक्ति से बढ़ा रही है, वो शक्ति है- आवास, आरोग्य और आमदनी। आवास, आरोग्य और आमदनी त्रिपुरा के लोगों का जीवन आसान बना रही है। पहले त्रिपुरा में एक ही शब्द सुनने को मिलता था 'चंदा'। इन्होंने तीन दशक तक चंदे के नाम पर लोगों को लूटने का लाइसेंस देकर रखा था। हमने त्रिपुरा के लोगों को चंदा-चंदा करने वालों से मुक्त कर दिया है। रैली में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा भी उपस्थित थे।

पीएम मोदी ने कहा त्रिपुरा के गरीबों, युवाओं, माताओं-बहनों, जनजातियों के लिए पार्टी ने नए लक्ष्य तय किए और पार्टी ने उन्हें पूरा करने का संकल्प लिया है। त्रिपुरा के लोगों को याद रखना है आपके एक वोट की शक्ति से त्रिपुरा वामपंथ के कुशासन से मुक्त हुआ है।

कांग्रेस के दफ्तर से निकलता है सीपीएम का झंडा: साहा

इस अवसर पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा, आज कांग्रेस के दफ्तर से सीपीएम का झंडा निकलता है और सीपीएम के दफ्तर से कांग्रेस का झंडा निकलता है। आज ऐसे भी नेता हैं जो इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं, लेकिन इन्होंने अपने शासनकाल में कितना खून बहाया है, वो 35 साल में हमने देखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed