फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura CPI(M) workers injured in stone pelting incident 

त्रिपुरा में माकपा की रैली पर पथराव, दो दर्जन घायल, भाजपा पर आरोप

Sat, 27 Oct 2018 08:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, अगरतला
ब्यूरो, अमर उजाला, अगरतला Updated Sat, 27 Oct 2018 08:30 PM IST
विज्ञापन
Tripura CPI(M) workers injured in stone pelting incident 

राज्य के दक्षिण त्रिपुरा जिले के बेलोनिया में राफेल डील की जांच की मांग में माकपा की ओर से आयोजित एक विरोध रैली पर कथित भाजपा समर्थकों के पथराव में कम से कम दो दर्जन माकपा समर्थक घायल हो गए। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक जे.ए.मीना ने बताया कि माकपा समर्थकों ने बेलोनिया स्थित पार्टी दफ्तर से सुबह एक रैली निकाली थी। लेकिन कुछ दूर जाने के बाद लगभग 25 लोगों के एक समूह ने रैली पर पथराव शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस के हस्तक्षेप की वजह से हालात पर तुरंत काबू पा लिया गया। 
विज्ञापन


इस बीच, पथराव करने वाले फरार हो गए। माकपा के स्थानीय सचिव तापस दत्त ने इस हमले के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि जन एकता अधिकार मंच के बैनर तले निकली उक्त रैली पर भाजपा के गुंडों ने हमला कर दिया। इसमें पार्टी के दो दर्जन नेता व समर्थक घायल हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि पथराव के दौरान मौके पर पुलिस अधिकारी मूक दर्शक बने हुए थे। पार्टी ने इस हमले के खिलाफ दस भाजपा समर्थकों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।


उधर, भाजपा प्रवक्ता अशोक सिन्हा ने माकपा के आरोपों को निराधार करार दिया है। उन्होंने कहा कि मनगढ़ंत आरोप लगाना अब माकपा की आदत बन गई है। इस हमले में भाजपा को कोई समर्थक शामिल नहीं था। स्थानीय लोगों की ओर से हुए हमलों के लिए भाजपा को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed