फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tripura cm biplab kumar deb challenges judiciary

Tripura CM Statement: त्रिपुरा के सीएम ने न्यायपालिका को दे डाली चुनौती, अधिकारियों से बोले- कोर्ट की अवमानना से न डरें, पुलिस हमारे कंट्रोल में

Mon, 27 Sep 2021 01:02 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 27 Sep 2021 01:02 PM IST
सार

सीएम बिल्पब कुमार देब ने कहा कि पुलिस हमारे कंट्रोल में है, हमारे पास पॉवर है। कोर्ट की अवमानना से न डरें। देश के इतिहास में अवमानना से कितने लोगों को जेल हुई है? 

विज्ञापन
tripura cm biplab kumar deb challenges judiciary
बिप्लब कुमार देब - फोटो : ANI

विस्तार

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब एक बार फिर से विवादों में घिर गए हैं। इस बार उन्होंने न्यायपालिका को ही चुनौती दे डाली है। इसका वीडियो भी वायरल हो गया है। मामला शनिवार का बताया जा रहा है।जानकारी के तहत, सीएम बिप्लब कुमार देब त्रिपुरा सिविल सर्विस ऑफिसर्स एसोसिएशन के सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे न्यायपालिका से न डरें और काम के आड़े कोर्ट की अवमानना को न आने दें। 

विज्ञापन


पुलिस हमारे कंट्रोल में, कितने लोग कोर्ट की अवमानना पर जेल गए 
बिप्लब कुमार देब यहां ही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में कोर्ट की अवमानना पर कितने लोग जेल गए हैं। कोर्ट अगर हमें पकड़ने के लिए पुलिस भेजेगी तो पुलिस वापस जाकर बताएगी कि आरोपी नहीं मिला। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पुलिस हमारे कंट्रोल में है किसी को डरने की जरूरत नहीं है। आगे बोले कि कोर्ट की अवमानन को टाइगर की तरह माना जाता है। लेकिन यहां मैं टाइगर हूं। मेरे हाथ में पॉवर है। अगर किसी को जेल जाना होगा तो सबसे पहले मैं जाऊंगा। 
विज्ञापन


टीएमसी बोली- क्या सु्प्रीम कोर्ट संज्ञान लेगा?
त्रिपुरा सीएम के बयान के उनके इस बयान पर टीएमसी भी हमलावर हो गई है। टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने वीडियो पोस्ट करते हुए ट्वीट किया कि यह पूरे देश का अपमान है। वह बेशर्मी से लोकतंत्र का मजाक उड़ा रहे हैं। क्या सुप्रीम कोर्ट ऐसी टिप्पणी को संज्ञान लेगा, जो उसका अनादर करती हैं। सीपीआई(एम) नेता जितेंद्र चौधरी ने कहा कि न्यायपालिका हमारे लोकतंत्र का मजबूत पिलर है। उनका बयान बताता है कि वे न्यायपालिका का सम्मान नहीं करते। यह बयान उनकी हताशा को दर्शाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed