फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tripura CM biplab deb says Oxygen level of water increases by duck swimming

फिर चर्चा में आया बिप्लब देब का बयान, बोले- 'बत्तखों के तैरने से बढ़ता है पानी का ऑक्सीजन लेवल'

Wed, 29 Aug 2018 09:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Updated Wed, 29 Aug 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
tripura CM biplab deb says Oxygen level of water increases by duck swimming
Biplab kumar deb
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने कहा कि जलाशयों में बत्तखों के तैरने से पानी में ऑक्सीजन लेवल अपने आप बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि जब बत्तखें तैरती हैं तो वह पानी में रिसाइकल करती जाती हैं। इस दौरान उन्होंने बत्तख पालन पर जोर दिया। 
विज्ञापन


बिप्लब देव ने कहा कि हमारी सरकार जल निकायों के नजदीक रहने वाले ग्रामीणों को 50 हजार छोटी बत्तखें देने की योजना पर विचार कर रही है। क्योंकि पर्यावरण को बचाने के लिए प्रत्येक परिवार को बत्तख पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जलाशयों में बत्तखों के तैरने से पानी में रहने वाली मछलियों को ज्यादा ऑक्सीजन मिल सकेगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बत्तखों की बीट से भी मछलियों को फायदा होता है। ऐसा करने से मछली पालन में भी वृद्धि होगी। साथ ही मछलियां भी तेजी से विकसित होंगी। उन्होंने कहा कि यह एक ऑर्गेनिक तरीका है। इसके बहुत फायदे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं उनके इस बयान पर त्रिपुरा के भाजपा प्रवक्ता डॉक्टर अशोक सिन्हा ने कहा कि बिप्लब कुमार देब ने 100% सही कहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग उनके बयान पर हंस रहे हैं उन्हें हंसने देना चाहिए। क्योंकि वे अज्ञानी हैं। उन्होंने कहा कि एफएओ की रिपोर्ट बताती है कि बत्तख ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाती हैं। इसलिए उन्हें जैविक वायुयान कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed