{"_id":"62a6b455b5f97e3bb3442a5e","slug":"tripura-cm-and-bjp-leader-manik-saha-declares-himself-cm-candidate-in-2023-tripura-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tripura: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव से पहले माणिक साहा ने ठोका दावा, 2023 में खुद को बताया सीएम उम्मीदवार ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tripura: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव से पहले माणिक साहा ने ठोका दावा, 2023 में खुद को बताया सीएम उम्मीदवार
Mon, 13 Jun 2022 09:27 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 13 Jun 2022 09:27 AM IST
सार
भाजपा नेता व त्रिपुरा सीएम माणिक साहा ने आगामी चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा, 'मैं अगले विधानसभा चुनाव में पार्टी की तरफ से सीएम का चेहरा बनूंगा।
विज्ञापन
माणिक साहा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिपुरा में 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। हालांकि, इससे पहले यहां भारतीय जनता पार्टी ने पिछले महीने ही बिप्लब देव को सीएम की कुर्सी से उतारकर माणिक साहा की ताजपोशी कर दी थी। अब भाजपा नेता माणिक साहा ने आगामी चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा, 'मैं अगले विधानसभा चुनाव में पार्टी की तरफ से सीएम का चेहरा बनूंगा। उन्होंने कहा, चुनाव अप्रैल 2023 में होने की संभावना है।
विज्ञापन
राज्य के 11 वें सीएम हैं माणिक साहा
माणिक साहा से पहले राज्य में बिप्लब देव मुख्यमंत्री थे। हालांकि, वह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके और करीब साढ़े तीन साल के कार्यकाल के बाद उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद माणिक साहा को राज्य की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस तरह वे राज्य के 11वें मुख्यमंत्री हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, माणिक साहा त्रिपुरा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वह पेशे से दंत चिकित्सक भी हैं। अप्रैल में वह राज्यसभा सांसद चुने गए थे और त्रिपुरा से ऐसा करने वाले अकेले नेता हैं। साहा साल 2016 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे, जिसके बाद 2020 में उन्हें पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।
विज्ञापन
खेलकूद से भी जुड़ा हुआ है नाता
जानकारी के मुताबिक, माणिक साहा त्रिपुरा क्रिकेट असोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। राजनीति में कदम रखने से पहले माणिक साहा त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज में पढ़ाते थे।