फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura: BJP Vishwabandhu Sen elected Speaker Chief Minister congratulates Updates

त्रिपुरा: भाजपा के विश्वबंधु सेन चुने गए विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

Fri, 24 Mar 2023 10:52 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला
अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 24 Mar 2023 10:52 PM IST
सार

मुख्य विपक्षी टीआईपीए मोथा के सभी 13 सदस्यों ने मतदान से भाग नहीं लिया, जिससे विपक्षी दलों की एकजुटता को झटका लगा।

विज्ञापन
Tripura: BJP Vishwabandhu Sen elected Speaker Chief Minister congratulates Updates
विश्वबंधु सेन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

त्रिपुरा विधानसभा के निवर्तमान उपाध्यक्ष विश्वबंधु सेन शुक्रवार को 60 सदस्यीय सदन में 18 मतों के अंतर से नवगठित विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में 46 सदस्यों ने अपना मत किया। कांग्रेस विधायक गोपाल चंद्र रॉय विपक्षी कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और टिपरा मोथा के साझा उम्मीदवार थे। सेन के अध्यक्ष चुने जाने पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने उनको बधाई और शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन


मुख्य विपक्षी टीआईपीए मोथा के सभी 13 सदस्यों ने मतदान से भाग नहीं लिया, जिससे विपक्षी दलों की एकजुटता को झटका लगा। रॉय की उम्मीदवारी का माकपा विधायक जितेंद्र चौधरी ने प्रस्ताव दिया था और टीआईपीआरए मोथा विधायक एवं विपक्ष के नेता अनिमेष देबबर्मा ने उनका समर्थन किया था।
विज्ञापन


प्रोटेम स्पीकर विनय भूषण दास ने सदन में मोथा विधायकों की अनुचित बैठक व्यवस्था पर विरोध जताते हुए गुप्त मतदान के माध्यम से चुनाव कराने की घोषणा की, जिसके विरोध में मोथा सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन किया। मतदान में सेन को 32 वोट मिले, जबकि रॉय को कांग्रेस और माकपा के विधायकों से केवल 14 वोट मिले। इससे पहले मोथा नेता ने रॉय की उम्मीदवारी का समर्थन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed