फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura 50th Foundation Day: Amit Shah slams Left parties says history of communists indulging in violence against political rivals

त्रिपुरा का 50वां स्थापना दिवस: शाह ने साधा वाम दलों पर निशाना, कहा- राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ कम्युनिस्टों का हिंसा करने का इतिहास

Fri, 21 Jan 2022 05:18 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 21 Jan 2022 05:18 PM IST
सार

शाह ने त्रिपुरा सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति में आमूल-चूल सुधार हुआ है, संपर्क मार्ग सुधरा है। वहीं, किसानों की आय दोगुनी हुई है।

विज्ञापन
Tripura 50th Foundation Day: Amit Shah slams Left parties says history of communists indulging in violence against political rivals
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को वाम दलों पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ हिंसा फैलाना कम्युनिस्टों का इतिहास रहा है। शाह ने त्रिपुरा के 50वें स्थापना दिवस पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए एक समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्य में 2018 में सत्ता में आई भाजपा की सरकार ने शांति बहाल की है और समाज के सभी वर्गों का विकास किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ हिंसा कम्युनिस्टों का इतिहास रहा है। त्रिपुरा में कम्युनिस्ट शासन के दौरान अनेक भाजपा कार्यकर्ता मारे गए, कई घर तबाह कर दिए गए और त्रिपुरा में कम्युनिस्ट शासन के दौरान हमारे अनेक कार्यकर्ता सालों तक घर नहीं जा सके। गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा के अनेक कार्यकर्ताओं के बलिदान और समर्पण की वजह से पार्टी त्रिपुरा में वाम मोर्चा की सरकार को हटाकर सत्ता में आई थी।
विज्ञापन


शाह ने त्रिपुरा सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति में आमूल-चूल सुधार हुआ है, संपर्क मार्ग सुधरा है। वहीं, किसानों की आय दोगुनी हुई है। उन्होंने मादक पदार्थों की समस्या को समाप्त करने के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की प्रशंसा की और कहा कि नशीले पदार्थों पर प्रतिबंध लगाने से आदिवासी समुदाय को सबसे अधिक लाभ मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह मंत्री ने कहा कि त्रिपुरा के निवासियों की प्रति व्यक्ति आय तीन साल में 30 फीसदी तक बढ़ गई है और 2017 में एक लाख रुपये से बढ़कर 2020 में 1.30 लाख रुपये हो गई है। उन्होंने कहा कि पिछले चार साल में 100 से अधिक कंपनियां त्रिपुरा आई हैं और उन्होंने 2,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले सात साल में शुरुआत से पूर्वोत्तर और दिल्ली के बीच की दूरी कम करने का प्रयास किया है और सुनिश्चित किया है कि कम से कम एक केंद्रीय मंत्री हर पखवाड़े क्षेत्र में दौरा करें।


केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्य किसी समय भ्रष्टाचार के लिए जाने जाते थे लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए पहल करने के बाद दिल्ली से भेजा गया पूरा पैसा अब विकास के लिए खर्च किया जा रहा है। अगले 25 वर्षों में त्रिपुरा के विकास की योजना एक दृष्टि दस्तावेज ‘लक्ष्य त्रिपुरा’ में रखी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed