फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura: 16 Rohingyas including 7 women arrested in Tripura, had entered Bangladesh without documents

Tripura: त्रिपुरा में सात महिलाओं समेत 16 रोहिंग्या गिरफ्तार, बांग्लादेश से बिना दस्तावेज घुसे थे

Sat, 06 Jul 2024 03:22 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: मेघा झा Updated Sat, 06 Jul 2024 03:22 AM IST
सार

त्रिपुरा में घुसपैठ करने वाले 16 रोहिंग्याओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Tripura: 16 Rohingyas including 7 women arrested in Tripura, had entered Bangladesh without documents
गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्रिपुरा में घुसपैठ करने वाले 16 रोहिंग्याओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें सात महिलाएं शामिल हैं। इन्हें राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया है। ये बिना वैध दस्तावेज के बांग्लादेश से देश में घुसे थे।
विज्ञापन


धर्मनगर पुलिस स्टेशन के ओसी हिमाद्री सरकार के मुताबिक, खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम को उत्तरी त्रिपुरा जिले के धर्मनगर अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) से 11 संदिग्ध रोहिंग्याओं को पकड़ा। इनसे पूछताछ में पता चला कि ये बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थी शिविर से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर आए थे। ये बस अड्डे से गुवाहाटी जाने के इंतजार में थे। उसी दौरान उन्हें गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत में पेश किया। उन्होंने बताया कि भारतीय क्षेत्र में अवैध तरीके से प्रवेश करने के आरोप में सात किशोरों को भी हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन


वहीं, एक अलग घटना में राज्य के ही चूराबारी पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले इलाके से इससे पहले पांच रोहिंग्या को गिरफ्तार किया गया। चूराबारी पुलिस स्टेशन के प्रभारी प्रीतिमोय चकमा के मुताबिक, पुलिस ने गुवाहाटी जाने वाली बस को रोककर यात्रियों से अपने पहचान पत्र दिखाने का अनुरोध किया था। इस दौरान पांचों आरोपी अपनी राष्ट्रीयता का प्रमाणपत्र नहीं दे पाए। उन्होंने पूछताछ में बताया कि वे राज्य के सिपाही जाला जिले के बॉक्संगर से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर गुवाहाटी के रास्ते हैदराबाद जा रहे थे। ये सभी बांग्लादेश के एक शिविर से आए यहां थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed