फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tripti desai of bhumata brigade is arrested

त्र्यंबकेश्वर मंदिर में प्रवेश को लेकर हिरासत में तृप्ति देसाई

Sat, 26 Mar 2016 03:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई Updated Sat, 26 Mar 2016 03:11 AM IST
विज्ञापन
tripti desai of bhumata brigade is arrested
त्रयंबकेश्वर मंदिर

महाराष्ट्र में स्थित शनि शिंगणापुर के प्रसिद्ध शनि मंदिर में महिलाओं के प्रवेश की मांग को लेकर चर्चा में आई भूमाता ब्रिगेड की अध्यक्ष तृप्ति देसाई शुक्रवार को नासिक के त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंच गई। प्रतिबंध के बावजूद उन्होंने त्र्यंबकेश्वर मंदिर में प्रवेश किया और पूजा की। हालांकि बाद में पुलिस ने तृप्ति को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


तृप्ति के मंदिर परिसर में पहुंचने पर स्थानीय महिलाओं ने उनके विरोध में नारेबाजी की। हालांकि इससे पहले ही तृप्ति मंदिर में प्रवेश कर गई थीं। उस समय मंदिर में भगवान त्र्यंबकेश्वर को नैवेद्य चढ़ाया जा रहा था। इसलिए मंदिर के गर्भगृह का पट बंद था, जिसकी वजह से उन्हें गर्भगृह के बाहर ही पूजा अभिषेक कर मंदिर से बाहर आना पड़ा।
विज्ञापन


बाहर आने पर तृप्ति ने कहा कि मैंने भगवान शिव की पूजा की और कामना की है कि मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध खत्म हो।

पहले भी गिरफ्तार हो चुकी हैं तृप्ति

tripti desai of bhumata brigade is arrested
तृप्ति देसाई - फोटो : PTI

मंदिर में प्रतिबंध के मुद्दे पर त्र्यंबकेश्वर मंदिर के एक ट्रस्टी ने कहा कि मंदिर के गर्भगृह में हाल के दिनों में कोई रोक नहीं लगाई गई है। यह पुरानी परंपरा है। हालांकि महिलाओं को कुछ दूर से दर्शन की इजाजत है। उनका कहना है कि गर्भगृह में महिलाओं के  पूजा-पाठ पर प्रतिबंध पेशवाओं के समय में लगाया गया था। कुंभ के समय में साध्वियों को गर्भगृह से बाहर रहकर पूजा करने की इजाजत दे दी जाती है।

मंदिर के पुरोहितों का कहना है कि खुद महिलाएं भी इस परंपरा को तोड़ना नहीं चाहती हैं। इससे पहले भी सात मार्च को भी भूमाता ब्रिगेड की महिलाओं ने तृप्ति देसाई के नेतृत्व में मदिर में प्रवेश करने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें काफी दूर ही एहतियातन हिरासत में ले लिया था।

भूमाता ब्रिगेड की अध्यक्ष तृप्ति का कहना है कि वह र्त्यंबकेश्वर मंदिर के गर्भगृह में जाकर सदियों पुरानी परंपरा को तोड़ना चाहती है जबकि मंदिर प्रशासन इसकी इजाजत नहीं दे रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed