फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   triple talaq has given thrice to woman in twelve years in UP's bareilly

12 साल में महिला को मिला तीन बार तलाक, चौथी शादी टूटने की कगार पर

Wed, 03 May 2017 09:53 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Wed, 03 May 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
triple talaq has given thrice to woman in twelve years in UP's bareilly
डेमो पिक

उत्तर प्रदेश के बरेली से तीन तलाक का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक महिला को 12 साल में तीन बार ट्रिपल तलाक दिया गया है। चौंका देने वाली बात है कि अब उसका चौथा पति भी उसे छोड़ने का मन बना रहा है। महिला इस बात से डिप्रेशन में आ गई है और उसने कहा कि वो अपनी शादी बचाने के लिए पीएम मोदी और सीएम योगी से मदद की गुहार लगाएगी। 

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक उसका चौथा पति शमशाद उससे खासा नाराज रहता है और वो किसी भी हालत में उससे अलग होना चाहता है। पीड़िता शबनम (बदला हुआ नाम) ने अपनी पूरी आपबीत्ती सुनाई है। उसके मुताबिक उसकी शादी बरेली के रहने वाले तहका नगारिया ने हुई थी, लेकिन शादी के सात साल बाद भी कोई बच्चा नहीं होने पर रिश्ते में खटास आने लगी। तहका अपने लिए नई बीवी ले आया और शबनम को तलाक दे दिया।
विज्ञापन


इसके बाद शबनम की शादी पास के गांव में रहने वाले पप्पू खान से करवाई गई। पप्पू कथित तौर पर शबनम को प्रताड़ित किया करता था इस बीच उसने भी तीन बार तलाक बोला और अलग हो गया। शबनम अब अपने रिश्तेदारों के यहां रहने लगी। रिश्तेदारों के जोर देने पर सोनू नाम के शख्स से शादी कर ली। लेकिन सोनू और शबनम का रिश्ता महज तीन महीने में कमजोर पढ़ने लगा। इस बीच जैसा हर बार होता था वैसा इस बार भी हुआ। सोनू भी तीन बार तलाक बोलकर शबनम से अलग हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर में शबनम की शादी शमशाद से करवाई गई। हालात वैसे ही बनने लगे और शमशाद भी शबनम से झगड़ने लग गया। लेकिन इस बार शबनम अपनी चौथी शादी को टूटने नहीं देना चाहती और इसके लिए वो हर कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed