फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   triple Talaq Bill passed in Lok Sabha, social media reaction on it

तीन तलाकः बिल पास होते ही सोशल मीडिया पर जश्न का दौर, लोगों ने दी ये प्रतिक्रियाएं

Thu, 28 Dec 2017 10:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Thu, 28 Dec 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
triple Talaq Bill passed in Lok Sabha, social media reaction on it
मुस्लिम महिलाओं का जश्न

दिनभर चली बहस के बाद आज लोकसभा में तीन तलाक पर ऐतिहासिक बिल पास हो गया है। इस बिल के पास हो जाने से मुस्लिम महिलाएं काफी खुश हैं। आज के दिन को मुस्लिम महिलाएं ऐतिहासिक दिन मान रही हैं। तीन तलाक को लेकर कई मुस्लिम महिलाओं में आक्रोश था। सुप्रीम कोर्ट के बैन के बाद भी तीन तलाक देने का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा था।

विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल ही में कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के बैन के बाद भी 100 से ज्यादा तीन तलाक के मामले सामने आए हैं। हालांकि तमाम नोंक-झोंक के बाद आज यह बिल लोकसभा में पास हो ही गया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर तमाम मुस्लिम महिलाएं खुश होकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रही हैं। इसके साथ ही मुस्लिम महिलाएं जश्न मना रहे हैं। 
विज्ञापन


पढ़ेंः- तीन तलाक पर मोदी सरकार की ऐतिहासिक फतह, लोकसभा में बिल पास, देशभर में जश्न
विज्ञापन
विज्ञापन


आइए आपको बताते हैं तीन तलाक पर बिल पास होने के बाद किसने क्या कहाः-

लोकसभा में तीन तलाक पर बिल पास होने के बाद नूरजहां नाम की इस पीड़िता ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं के लिए यह ऐतिहासिक है। बहुत दिनों से इस पर लड़ाई चल रही थी।
 

लोकसभा में तीन तलाक पर बिल पास होते ही बनारस में मुस्लिम महिलाएं जश्न मना रही हैं।
 

वहीं, शिया वक्फ बोर्ड के वसीम रिजवी ने कहा कि जो एक साथ तीन बार तलाक बोलकर तलाक दे रहे हैं उनको 10 साल की सजा होनी चाहिए।
 
बिल पास होने के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार को  तीन तलाक पर बिल पास करने के लिए धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाओं के लिए यह एक ऐतिहासिक स्टेप है। मैं लोकसभा में बैठे सभी सांसदों को धन्यवाद देना चाहता हूं जो इस बिल को पास कराने में सपोर्ट किया।
 


 
तीन तलाक पर बिल पास होने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमारी पार्टी राज्यसभा में आगे की कदम उठाएगी और सरकार द्वारा पैदा किए गए संशयों को कम करने की कोशिश करेगी। यह एक प्रोग्रेसिव बिल है, सभी पार्टियां इसका समर्थन करती हैं लेकिन हम कुछ संसोधन चाहते हैं इसलिए हमारी यह मांग थी कि इसे स्टैंडिंग कमिटी को सौंपा जाए लेकिन वह बिल को पास करने के लिए हड़बड़ी में थे।




बता दें कि चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और असदुद्दीन ओवैसी के बीच जमकर सवाल जवाब का दौर चला। रविशंकर प्रसाद ने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि 'कांग्रेस और अन्य पार्टियां की ये किंतु- परंतु समझ से परे हैं। महिलाएं हैं पीड़ित हैं तो हम इसे वोट के चश्में से नहीं देख रहे हैं। हम सियासत से नहीं इंसानियत के चश्में से तीन तलाक कानून को देख रहे हैं। मुस्लिम महिलाओं के इंसाफ के लिए है ये बिल, तीन तलाक पर कांग्रेस के रुख से हैरानी हुई है। यह बिल सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद लाया जा रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed