{"_id":"613353928ebc3e7a200ec93a","slug":"trinmool-congress-joins-koo-before-tripura-assembly-election-latest-news-update","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टीएमसी की नई पारी: तृणमूल कांग्रेस ने कू पर आधिकारिक खाता बनाया, बांग्ला और अंग्रेजी में पोस्ट करके जानकारी दी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टीएमसी की नई पारी: तृणमूल कांग्रेस ने कू पर आधिकारिक खाता बनाया, बांग्ला और अंग्रेजी में पोस्ट करके जानकारी दी
Sat, 04 Sep 2021 05:12 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 04 Sep 2021 05:12 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) ने कू (Koo) पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। एआईटीसी त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल त्रिपुरा छात्र परिषद ने भी कू पर अपने आधिकारिक खाते बनाए हैं।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) ने भारतीय भाषाओं में उपलब्ध स्वदेशी माइक्रोब्लॉगिंग और सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म कू (Koo) पर अपना आधिकारिक खाता बना लिया है। कू प्लेटफॉर्म पर हैंडल @AITOfficial के जरिए पार्टी पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा के लोगों के साथ जुड़ने की कोशिश करेगी। एआईटीसी, एआईटीसी त्रिपुरा (@AITC4Tripura) और एआईटीसी की छात्र शाखा के साथ-साथ पश्चिम बंगाल तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद (@WBTMCPofficial) ने भी कू अपनी नई पारी की शुरुआत की है।
बंगाली और अंग्रेजी दोनों में अपने पहले पोस्ट में एआईटीसी ने कहा, "हम कू पर आकर उत्साहित हैं। पार्टी बांग्ला, हिंदी, अंग्रेजी और अन्य भाषाओं में लोगों से जुड़ेगी और बात करेगी। इसके अलावा कू पर एआईटीसी की उपस्थिति नागरिकों को पार्टी के नियमित अपडेट, घोषणाएं और पहल की जानकारी समय पर उपलब्ध कराएगी।''

कू के सीईओ ने जताई खुशी
टीएमसी की आधिकारिक हैंडल
- फोटो : Amar Ujala
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी एआईटीसी का स्वागत करते हुए कू के सह-संस्थापक और सीईओ अप्रमेय राधाकृष्ण ने कहा कि कू परिवार आपका गर्मजोशी से स्वागत करता है। हमें विश्वास है कि इससे लोग एआईटीसी के अपडेट और योजनाओं को सुन सकेंगे। कुछ ही समय में कू ने 10 मिलियन डाउनलोड को पार कर लिया है और हम और अधिक लोगों के इस प्लेटफॉर्म से जुड़ने की उम्मीद करते हैं।
वर्तमान में आठ भाषाओं में उपलब्ध कू लोगों को अपनी मातृभाषा में कई उपयोगकर्ताओं के साथ बातचीत करने का अवसर देता है। लगभग 16 महीनों में कू को एक करोड़ बार डाउनलोड करा जा चुका है। जनता के साथ अपने विचार और अपडेट व्यक्त करने के लिए राजनीतिक नेता और मशहूर हस्तियां कू पर तेजी से साइन अप कर रहे हैं।