फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Trinamool worker shot dead in Bengal, family alleges ‘political enmity’

West Bengal: पंचायत चुनाव के बीच TMC कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, बेटा बोला- पापा को मिल रही थी धमकियां

Sun, 02 Jul 2023 10:48 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगाल Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 02 Jul 2023 10:48 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बीच, एक टीएमसी कार्यकर्ता गांव में सड़क किनारे घायल अवस्था में मिले थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Trinamool worker shot dead in Bengal, family alleges ‘political enmity’
crime - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में शनिवार को एक तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिवार ने ‘राजनीतिक दुश्मनी’ को लेकर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। गौरतलब है, पश्चिम बंगाल में जबसे पंचायत चुनाव की तारीखों का एलान किया गया है, तबसे हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। 

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि कार्यकर्ता जियारुल मोल्ला बसंती के एक गांव में सड़क किनारे घायल अवस्था में मिले थे। उन्हें गोली मारी गई थी। मोल्ला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनके परिवार ने बताया कि मोल्ला को लगातार धमकियां मिल रही थीं। उनकी हत्या राजनीतिक दुश्मनी के चलते की गई है। 

विज्ञापन

जियारुल मोल्ला के बेटे ने बताया कि उनके बहुत सारे दुश्मन थे। उनकी राजनीतिक दुश्मनी थी। उन्हें पार्टी के दूसरे गुट की ओर से कई बार धमकी दी गई थी। उन्हें अलग-अलग नंबरों से फोन पर धमकी भरे कॉल आते थे। बेटे ने आगे कहा कि चूंकि, वह टीएमसी युवा विंग के सदस्य थे, तो दूसरे पार्टी के नेता अपने गुट में शामिल होने के लिए दबाव डालते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

शनिवार को राज्यपाल ने किया था दौरा
बता दें, पश्चिम बंगाल में आठ जुलाई को पंचायत चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले ही कुछ जिलों में राजनीतिक झड़पें हुई थीं, जिसमें कई की मौत और घायल हो गए थे। वहीं, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शनिवार को उत्तरी बंगाल के कूच बिहार जिले के कुछ हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया था। यहां उन्होंने जून में राजनीतिक झड़पों में मारे गए दो पीड़ितों के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की साथ ही झड़प में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए एक अस्पताल भी गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed