फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Trinamool MP Kirti Azad says Mamata Banerjee is most suitable to lead India alliance

TMC: तृणमूल सांसद कीर्ति आजाद बोले, ममता बनर्जी इंडिया गठबंधन के नेतृत्व के लिए 'सबसे उपयुक्त'

Sun, 08 Dec 2024 10:38 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 08 Dec 2024 10:38 PM IST
सार

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनर्जी ने विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' का नेतृत्व करने की इच्छा जताई थी। जिसका गठबंधन में सहयोगी दल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने समर्थन करते हुए उन्हें एक सक्षम नेता बताया।

विज्ञापन
Trinamool MP Kirti Azad says Mamata Banerjee is most suitable to lead India alliance
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनर्जी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस की ओर से एक बार फिर से पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी को विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की कमान सौंपने की मांग उठी है। पार्टी सांसद कीर्ति आजाद ने कहा कि, वह इस पद के लिए सबसे उपयुक्त हैं क्योंकि वह एकमात्र नेता हैं जिन्होंने बार-बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को शिकस्त दी हैं।
विज्ञापन


बता दें कि, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनर्जी ने विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' का नेतृत्व करने की इच्छा जताई थी। जिसका गठबंधन में सहयोगी दल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने समर्थन करते हुए उन्हें एक सक्षम नेता बताया। वहीं विपक्षी गठबंधन के एक अन्य घटक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने इस संबंध में आम सहमति पर जोर दिया।
विज्ञापन


तेजस्वी यादव ने रविवार को कोलकाता में कहा, हमें ममता बनर्जी के नेतृत्व करने से कोई समस्या नहीं है, लेकिन यह ध्यान में रखते हुए कि भाजपा विरोधी गठबंधन में कई वरिष्ठ राजनेता हैं, एक साथ बैठकर नेता चुनने पर सामूहिक निर्णय लेने की आवश्यकता है। बनर्जी की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर पवार ने शनिवार को कहा था कि टीएमसी प्रमुख को विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व करने की इच्छा व्यक्त करने का अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता ने जताई थी गठबंधन की कमान संभालने की इच्छा
इससे पहले ममता बनर्जी ने शुक्रवार को एक समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के कामकाज पर असंतोष व्यक्त किया और संकेत दिया कि यदि उन्हें अवसर मिले तो वह गठबंधन की कमान संभालने को तैयार हैं। जिसके बाद आजाद ने एक वीडियो बयान में कहा कि इन दिनों 'इंडिया' (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) गठबंधन में नेतृत्व परिवर्तन की आवश्यकता के मुद्दे पर चर्चा चल रही है।

पवार का मिला साथ
उन्होंने कहा, वरिष्ठतम शरद पवार जी सहित वरिष्ठ नेताओं ने भी कहा है कि ममता बनर्जी को 'इंडिया' गठबंधन का नेता बनाया जाना चाहिए। टीएमसी सांसद ने कहा,  परिवर्तन की जरूरत है। ममता बनर्जी एकमात्र नेता हैं जिन्होंने बार-बार भाजपा और मोदी जी को हराया है और हाल ही में पश्चिम बंगाल में हुए उपचुनावों में भाजपा को बंगाल से बाहर कर दिया गया। 


कीर्ति आजाद ने कहा,  उनके पास काफी अनुभव है, उन्होंने खुद कहा है कि उन्होंने विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' बनाया है। उन्होंने कहा है कि अगर उन्हें अवसर मिलता है तो वह गठबंधन का नेतृत्व करने को तैयार हैं। वह सांसद, केंद्रीय मंत्री रही हैं और 2011 से वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं। अब समय आ गया है कि ममता बनर्जी को ‘इंडिया’ गठबंधन का नेता बनाया जाए। अपने अनुभव के कारण वह इस पद के लिए सबसे उपयुक्त हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed