{"_id":"5c155ea9bdec2258a87d6415","slug":"trinamool-congress-leader-murdered-in-purulia-at-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल : पुरुलिया में तृणमूल कांग्रेस नेता की हत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल : पुरुलिया में तृणमूल कांग्रेस नेता की हत्या
Sun, 16 Dec 2018 01:36 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: राजेश सैनी
Updated Sun, 16 Dec 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
gun suicide officer
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में कुछ अज्ञात हमलावरों ने तृणमूल कांग्रेस के एक जिला स्तरीय नेता की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यहां इसकी जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हामिद अंसारी (46) नामक नेता को मिसिरदीह गांव के पास रेलवे के लेवल क्रासिंग के पास शुक्रवार शाम को नजदीक से गोली मार दी गई।
विज्ञापन
हमलावर वहीं एक चाय की दुकान में बैठ कर हामिद का इंतजार कर रहे थे। गोली मारने के बाद वे मौके से फरार हो गए। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन