{"_id":"59dc7d584f1c1bb6678b5159","slug":"trinamool-congress-leader-in-west-bengal-arrested-on-monday-woman-accused-him-of-raping","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: घूस न देने पर TMC के नेता ने महिला से किया बलात्कार, हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: घूस न देने पर TMC के नेता ने महिला से किया बलात्कार, हुआ गिरफ्तार
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
Updated Tue, 10 Oct 2017 02:44 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तृणमूल कांग्रेस के एक नेता को बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। महिला ने नेता पर शारीरिक शोषण और बलात्कार का आरोप लगाया है। महिला ने कहा कि उसने नेता को घूस नहीं दिया तो नेता ने उसका बलात्कार किया है। मेडिकल परीक्षण में बलात्कार की पुष्टि हो गई है।
विज्ञापन
पूर्वी मिदनापुर जिले के पुलिस सुपरिटेंडेंट आलोक रजोरिया ने बताया कि सोमवार देर रात तृणमूल कांग्रेस के नेता असित हजारा को उसके रिश्तेदार के यहां से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मामला कोलकाता से करीब 150 किलोमीटर दूर नंदीग्राम एम्दाबाद के सुब्दी गांव का है। महिला के साथ बलात्कार की घटना 30 सितंबर की रात को हुई और महिला ने शिकायत 2 अक्टूबर को दर्ज कराई, महिला का मेडिकल परीक्षण 3 को कराया गया जिसमें बलात्कार की पुष्टि हो गई है।
विज्ञापन
पढ़ें: एनआईए को मंगलवार को मिल जाएगा नया मुख्यालय
महिला ने अपनी शिकायत में लिखा है कि नेता ने मौके का फायदा उठाते हुए उसे पकड़ा और खींचता हुआ निजी क्लब के फर्स्ट फ्लोर पर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। यह तब हुआ जब गांव के लोग अतिंम संस्कार में शामिल होने गए थे।
महिला को इंदिरा आवास योजना के तहत 40,000 रुपए मिले थे नेता उसमें से 10,000 रुपए घूस मांग रहा था, महिला ने रुपए नहीं दिए तो असित हजारा ने उसके साथ बलात्कार किया।