{"_id":"587a4e2c4f1c1b7840baa218","slug":"tricolour-with-gandhi-s-image-on-amazon-after-the-dormat-slippers","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगे वाले डोरमैट के बाद अमेजन पर गांधी की तस्वीर वाली चप्पल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तिरंगे वाले डोरमैट के बाद अमेजन पर गांधी की तस्वीर वाली चप्पल
अमर उजाला/डिजिटल टीम
Updated Sat, 14 Jan 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
AMAZON
- फोटो : AMAZON
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन एक बार फिर विवादों में घिर गई है। इस बार मामला महात्मा गांधी की तस्वीर वाली चप्पल से जुड़ा है। कुछ दिनों पहले ही अमेजन को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के गुस्से का सामना करना पड़ा था। उस वक्त मामला तिरंगे वाले डोरमैट की बिक्री को लेकर था। सुषमा स्वराज ने अमेजन को चेताया था कि अगर उसने तिरंगे वाले डोरमैट की बिक्री बंद नहीं की तो उसके किसी अधिकारी को भारत आने का वीजा नहीं मिलेगा। हालांकि, तब अमेजन ने तिरंगे वाले डोरमैट को वापस ले लिया था, लेकिन दो दिन बाद ही यह नया विवाद खड़ा हो गया है। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि क्या अमेजन सस्ती लोकप्रियता के लिए बार-बार ऐसा कर रहा है या फिर जानबूझकर ऐसी हरकतें की जा रही हैं?
बहरहाल, ताजा विवाद पर लौटते हैं। जानकारी के मुताबिक, अमेजन पर बिक रहीं चप्पलों पर महात्मा गांधी की तस्वीर लगी है। अमेजन डॉट कॉम पर बिक रहे इस प्रोडक्ट कीमत 16.99 डॉलर है। इस बात की जानकारी एक यूजर ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को दी। बताया जा रहा है कि अमेजन ने महात्मा गांधी की तस्वीर वाली चप्पलों को हटा लिया है।