फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tribal woman stripped naked and beaten up in West Bengal

West Bengal: पश्चिम बंगाल में एक बार फिर हैवानियत; आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, चार आरोपी गिरफ्तार

Tue, 25 Jul 2023 10:53 PM IST
शिव शरण शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 25 Jul 2023 10:53 PM IST
सार

भाजपा के वरिष्ठ नेता और बंगाल के सह प्रभारी अमित मालवीय ने ट्विट में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक और आदिवासी महिला के साथ मारपीट और उसे निर्वस्त्र कर दिया गया। हाशिए पर रहने वाले समुदायों की महिलाओं के अपमान पर ममता बनर्जी की चुप्पी बहरा कर देने वाली है।

विज्ञापन
Tribal woman stripped naked and beaten up in West Bengal
पश्चिम बंगाल पुलिस (फाइल फोटो)

विस्तार

पश्चिम बंगाल में महिलाओं के प्रति हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। हावड़ा और मालदा के बाद अब सिलीगुड़ी में एक आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आदिवासी समाज की मध्यस्थता बैठक में स्थानीय पंचायत सदस्य के सामने एक महिला को निर्वस्त्र कर पीटा गया। ये घटना उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी के भुजियापानी ग्राम पंचायत की बताई जा रही है। राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच बागडोगरा पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी ओर, भाजपा ने इसे लेकर तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस पर हमला बोला है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बीती 19 जुलाई को दो पड़ोसी महिलाओं में झगड़ा हो गया था। बाद में दोनों महिलाओं के बीच झगड़ा खत्म करने लिए पंचायत हुई थी। उसी दौरान आरोपी और उनके लोगों ने महिला पर हमला कर दिया। आरोप है कि बैठक में सबके सामने उन्हें निर्वस्त्र कर पीटा गया और उसके कपड़े फाड़ दिए गए।
विज्ञापन


चार लोग गिरफ्तार
आरोप है कि वहां उपस्थित स्थानीय पंचायत सदस्यों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कुछ नहीं किया। पीड़ित महिला किसी तरह से घर आई और इलाज कराने के बाद सोमवार सुबह उसने बागडोगरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि महिला काफी गरीब है और उसका पति विकलांग है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने टीएमसी और कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा
दूसरी ओर, भाजपा के वरिष्ठ नेता और बंगाल के सह प्रभारी अमित मालवीय ने ट्विट में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक और आदिवासी महिला के साथ मारपीट और उसे निर्वस्त्र कर दिया गया। हाशिए पर रहने वाले समुदायों की महिलाओं के अपमान पर ममता बनर्जी की चुप्पी बहरा कर देने वाली है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा, राहुल गांधी कोई आवाज उठाएं या ममता बनर्जी से कोई सवाल पूछेंगे। आप भूल जाइए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed