फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tribal woman beaten by nude in front of husband and childs, video viral

आदिवासी महिला को पति और वच्चों के सामने निर्वस्त्र कर पीटा, वीडियो वायरल

Wed, 26 Sep 2018 08:29 PM IST
भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई Updated Wed, 26 Sep 2018 08:29 PM IST
विज्ञापन
Tribal woman beaten by nude in front of husband and childs, video viral

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में चार लोगों द्वारा 35 वर्षीय एक आदिवासी महिला को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर उसे और उसके पति को पीटने की घटना सामने आयी है। दंपति की बकरियां इन चारों में से एक के खेत में घुस गई थी। स्थानीय पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना 12 सितंबर को भानगांव में हुई। मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। 

विज्ञापन


इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी, जिसमें चार लोग पारधी समुदाय की महिला और उसके पति को डंडे से पीटते नजर आ रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दंपति और उनके बच्चे बकरियों को चरा रहे थे जब वह आरोपियों में से एक जयसिंह वागस्कर के खेत में घुस गईं। जयसिंह वागस्कर मराठा समुदाय से ताल्लुक रखता है। 
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत के आधार पर अधिकारी ने बताया कि गुस्साए वागस्कर ने अपने दो रिश्तेदारों और एक साथी के साथ परिवार को पकड़ लिया और कथित तौर पर महिला को उसके पति और बच्चों के सामने निर्वस्त्र किया। इसके बाद अरोपियों ने दंपति को डंडे से पीटा। दंपति की पिटाई के दौरान आरोपियों ने महिला को गलत तरीके से छुआ भी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपियों ने दंपति को जाति संबंधी ताने भी मारे। उन्होंने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल फोन पर घटना रिकार्ड कर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया था। अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर 14 सितंबर को आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा 354, 324,504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार रोकथाम) अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed