फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tribal panel's notice to Kerala govt on alleged illegal sale of protected land

Action: संरक्षित भूमि की कथित अवैध बिक्री पर NCST ने लिया संज्ञान, केरल सरकार को नोटिस जारी

Wed, 07 Jun 2023 03:13 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 07 Jun 2023 03:13 PM IST
सार

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) ने केरल के मुख्य सचिव और वन विभाग को नोटिस जारी कर पलक्कड़ जिले के अट्टापडी में संरक्षित भूमि की कथित अवैध बिक्री से संबंधित तथ्य पेश करने को कहा है। 

विज्ञापन
Tribal panel's notice to Kerala govt on alleged illegal sale of protected land
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने लिया संज्ञान। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तमिलनाडु और केरल के अन्य हिस्सों से खबरें आ रही थीं कि व्यवसायी इरुला आदिवासी समुदाय के सदस्यों से संबंधित भूमि अवैध रूप से खरीद रहे हैं। इसको लेकर समाचार पत्र ने एक रिपोर्ट भी छापी थी, जिस पर आयोग ने संज्ञान लिया है। उन्होंने केरल के मुख्य सचिव को अवैध बिक्री से संबंधित तथ्य पेश करने को कहा है। 

विज्ञापन

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) ने केरल के मुख्य सचिव और वन विभाग को नोटिस जारी कर पलक्कड़ जिले के अट्टापडी में संरक्षित भूमि की कथित अवैध बिक्री से संबंधित तथ्य पेश करने को कहा है। 

विज्ञापन

आयोग ने एक समाचार रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लेते हुए कहा कि उसने संविधान के अनुच्छेद 338A के तहत प्रदत्त शक्तियों के अनुसरण में मामले की जांच करने का निर्णय लिया है। साथ ही एनसीएसटी ने तीन दिनों के अंदर आरोपों पर की गई कार्रवाई के तथ्य और जानकारी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें, पिछले साल एक जुलाई को एक समाचार रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें कहा गया था तमिलनाडु और केरल के अन्य हिस्सों के अप्रवासी व्यवसायी इरुला आदिवासी समुदाय के सदस्यों से संबंधित भूमि अवैध रूप से खरीद रहे हैं।

वहीं, इलाके के आदिवासियों ने भी आरोप लगाया कि इन अप्रवासियों ने कुछ सरकारी अधिकारियों की मदद फर्जी दस्तावेज तैयार किए है, जिससे ये लोग मालिकाना हक साबित कर सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed