फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   trial of Indira Nooyi On October 15

इंदिरा नुई के खिलाफ सुनवाई अब 15 अक्तूबर को

Sat, 10 Sep 2016 03:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिसौली/बदायूं
ब्यूरो/अमर उजाला, बिसौली/बदायूं Updated Sat, 10 Sep 2016 03:52 AM IST
विज्ञापन
trial of Indira Nooyi On October 15
इंदिरा नुई - फोटो : file photo

विश्व की जानी-मानी कंपनी पेप्सीको की सीईओ इंदिरा नुई के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप के मामले में कोर्ट ने पुलिस से रिपोर्ट तलब की है। मुंसिफ कोर्ट बिसौली ने इस पर सुनवाई के लिए अगली तारीख 15 अक्तूबर तय की है।

विज्ञापन


विश्व की सबसे शक्तिशाली 51 महिलाओं की सूची में दूसरे नंबर पर शुमार इंदिरा नुई पर आलू व्यापारी अरविंद अग्रवाल ने 70 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में परिवाद दाखिल किया था।बिसौली के आलू व्यापारी अरविंद कुमार अग्रवाल ने वर्ष 2013 में अंतराष्ट्रीय कंपनी पेप्सीको के लिए करीब 18 लाख रुपये के आलू की सप्लाई की थी।
विज्ञापन


कंपनी ने अरविंद अग्रवाल को 70 हजार रुपये का भुगतान नहीं किया। बार-बार रिमाइंडर भेजने के बाद भी जब भुगतान नहीं हुआ, तो आलू व्यापारी ने मई 2015 में पेप्सीको की सीईओ इंदिरा नुई के खिलाफ बिसौली मुंसिफ कोर्ट में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए परिवाद दाखिल किया। इस पर कोर्ट सुनवाई कर रहा है। कोर्ट ने पूरे मामले में जांच कर बिसौली पुलिस से रिपोर्ट तलब की है। अगली सुनवाई के लिए 15 अक्तूबर तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed