फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Treasury benches target health department Oppn walks out of assembly over death of 3 women in hospitals

Maharashtra Assembly: इलाज के अभाव में महिलाओं की मौत पर स्वास्थ्य मंत्री के जवाब से विपक्ष खफा, वॉक आउट किया

Wed, 13 Dec 2023 04:14 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 13 Dec 2023 04:14 PM IST
सार

महाराष्ट्र में विधानसभा सत्र में विपक्ष ने उस वक्त हंगामा किया, जब स्वास्थ्य मंत्री इलाज के अभाव के कारण तीन महिलाओं की मौत के मुद्दे पर जवाब दे रहे थे। हालांकि इस दौरान कई सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायक  भी इस मुद्दे पर स्वास्थ्य मंत्री से खासा नाराज दिखें। 

विज्ञापन
Treasury benches target health department Oppn walks out of assembly over death of 3 women in hospitals
Maharashtra Assembly - फोटो : Social Media

विस्तार

सरकारी अस्पतालों में उचित इलाज के अभाव में तीन महिलाओं की मौत को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा की कार्यवाही में जमकर हंगामा हुई। विपक्षी विधायकों ने शीतकालीन सत्र की कार्रवाई के दौरान जोरदार हंगामा किया। स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सांवत के जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर विपक्षी विधायकों ने सदन से वॉक आउट किया। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री से विपक्ष के सवाल
सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्यों ने बुधवार को महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग पर निशाना साधा। विधानसभा में विपक्षी विधायकों ने दावा किया कि सरकारी अस्पतालों में उचित इलाज के अभाव में तीन महिलाओं की मौत हो गई। बता दें प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक वर्षा गायकवाड़ ने गढ़चिरौली जिले की दो महिलाओं और बुलढाणा की एक अन्य महिला की मौत का मुद्दा उठाया था। हालांकि सत्तारूढ़ शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड़ ने स्वास्थ्य विभाग पर जमकर हमला बोला। 
विज्ञापन


सवालों पर जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री सांवत ने कहा कि मैं तीन महिलाओं की मौत की जांच के लिए एक अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त करूंगा। मैं एसीएस को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए 15 दिनों की समय सीमा दूंगा। हालांकि, सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्यों के साथ-साथ विपक्षी नेताओं ने कहा कि मंत्री का जवाब संतोषजनक नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष नेता विजय वड्डेटीवार का हमला
विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा, स्वास्थ्य मंत्रालय के कामकाज का यह तरीका अस्वीकार्य है। लोग मर रहे हैं लेकिन सरकार की ओर से कोई गंभीरता नहीं दिख रही है। हम इसकी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ एक जांच समिति नियुक्त करना पर्याप्त नहीं है और उन्होंने मामले की विस्तृत जांच के साथ-साथ संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वडेट्टीवार ने कहा कि उन्होंने सदन में इस मुद्दे पर स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की भी मांग की। 
Treasury benches
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed