फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TRC spokesperson says during TV debate, BJP changed the name of Lucknow to Prayagraj

TRS vs BJP: टीआरसी प्रवक्ता की गलतबयानी, टीवी बहस के दौरान कहा- भाजपा ने लखनऊ का नाम बदलकर प्रयागराज किया

Wed, 06 Jul 2022 10:34 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Wed, 06 Jul 2022 10:34 PM IST
सार

टीवी बहस में हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर करने पर चर्चा हो रही थी। इस बीच टीआरएस के प्रवक्ता कार्तिक रेड्डी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए गलत तर्क दिया। 

विज्ञापन
TRC spokesperson says during TV debate, BJP changed the name of Lucknow to Prayagraj
प्रयागराज जंक्शन। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हैदराबाद में रविवार को प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के बाद तेलंगाना में शहर का नाम बदलने को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया है। इसे लेकर भाजपा और टीआरएस में बहसबाजी जारी है। इस बीच तेलंगाना राष्ट्रीय समिति के प्रवक्ता की ओर से टीवी बहस के दौरान की गई गलती चर्चा का विषय बन गई है। यह टीवी बहस नाम बदलने को लेकर ही चल रही थी। दरअसल टीआरएस प्रवक्ता से बहस के दौरान एक गलती हो गई जिस पर लोग जमकर उनकी आलोचना कर रहे हैं। इसके बाद एंकर ने भी प्रवक्ता को तथ्य सुधारने की सलाह दी। 

विज्ञापन


टीआरएस प्रवक्ता की गलतबयानी 
बहस में हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर करने पर चर्चा हो रही थी। इस बीच टीआरएस के प्रवक्ता कार्तिक रेड्डी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए गलत तर्क दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लखनऊ का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया है (जबकि इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किया गया है)। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है तो उन्होंने अलीनगर को हरिनगर कर दिया है। अयोध्या को प्रयागराज कर दिया है, लखनऊ को प्रयागराज कर दिया है। उनके इतना कहते ही पैनल में मौजूद ज्यादातर लोग हंसने लगे और एंकर ने उन्हें गलत तथ्यों को लेकर टोका भी। इसके बाद प्रवक्ता कार्तिक रेड्डी ने अपनी गलती स्वीकर की। 
विज्ञापन


भाजपा राष्ट्रीय महासचिव ने साझा किया वीडियो 
यह वीडियो भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव वाई सत्य कुमार ने ट्विटर पर भी साझा किया। इस वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि रेड्डी की गलती पर पैनल में मौजूद लोग हंस रहे हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- मेरा विश्वास करो, वह टीआरएस के प्रवक्ता हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें अक्टूबर 2018 में ही यूपी की भाजपा सरकार ने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया था। जबकि उत्तर प्रदेश की राजधानी का नाम लखनऊ ही है। फिलहाल इस बहस का क्लिप साझा किए जाने के बाद लोग टीआरएस प्रवक्ता की आलोचना कर रहे हैं। कई लोगों द्वारा इस वीडियो को रिट्वीट भी किया जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed