फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Travel for Life: Dawar of Kashmir, Sarmoli of Uttarakhand best tourist villages

ट्रैवल फॉर लाइफ: कश्मीर का दावर, उत्तराखंड का सर्मोली सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव, इन गांवों को भी मिला सम्मान

Thu, 28 Sep 2023 06:45 AM IST
निर्मल कांत अमर उजाला, नई दिल्ली।
अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 28 Sep 2023 06:45 AM IST
सार

केंद्रीय पर्यटन व रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में 'ट्रैवल फॉर लाइफ' का शुभारंभ भी किया। उन्होंने कहा कि ' ट्रैवल फॉर लाइफ' कार्यक्रम मिशन लाइफ का हिस्सा है, जो धरती को टिकाऊ बनाने का मार्ग प्रशस्त करता है।

विज्ञापन
Travel for Life: Dawar of Kashmir, Sarmoli of Uttarakhand best tourist villages
Best Tourism Village - फोटो : Social Media

विस्तार

जम्मू-कश्मीर का दावर, उत्तराखंड का सर्मोली, मध्य प्रदेश का मंडला, मिजोरम का रेइएक व केरल के कन्थाल्लूर गांव को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव का पुरस्कार मिला है। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने बुधवार को विश्व पर्यटन दिवस पर भारत मंडपम में सांस्कृतिक विरासत, सतत विकास के संरक्षण के लिए पांच गांवों को स्वर्ण, 10 को सिल्वर और 20 गांवों को कांस्य श्रेणी में सम्मानित किया है। यूपी के कोरुणा को रजत तो हरियाणा के तलाव, हिमाचल प्रदेश के चितकुल, पंजाब के नवान्पिंद सर्दारण को कांस्य पुरस्कार मिला है। वहीं, बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के किरीटेश्वरी गांव को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव के लिए पुरस्कृत किया गया है।

विज्ञापन


केंद्रीय पर्यटन व रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में 'ट्रैवल फॉर लाइफ' का शुभारंभ भी किया। उन्होंने कहा कि ' ट्रैवल फॉर लाइफ' कार्यक्रम मिशन लाइफ का हिस्सा है, जो धरती को टिकाऊ बनाने का मार्ग प्रशस्त करता है। जी-20 शिखर सम्मेलन ने वैश्विक एकता और सहयोग बनाने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित और प्रतिबिंबित किया है।  उन्होंने सैलानियों, व्यवसायी और सभी नागरिकों से यात्रा के दौरान पर्यावरण को बचाने का ध्यान रखने का भी आग्रह किया। इससे पहले, पर्यटन सचिव वी. विद्यावती ने 'ट्रैवल फॉर लाइफ' और इसके विविध आयामों की समीक्षा रिपोर्ट दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed