फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Transport Minister Sriramulu said Janardhana Reddy party won't affect BJP chances in Kalyana Karnataka region

Karnataka Polls: परिवहन मंत्री का दावा, जनार्दन रेड्डी की पार्टी कल्याण क्षेत्र में BJP को प्रभावित नहीं करेगी

Fri, 28 Apr 2023 04:40 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, बेल्लारी (कर्नाटक)।
पीटीआई, बेल्लारी (कर्नाटक)। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 28 Apr 2023 04:40 PM IST
सार

जनार्दन रेड्डी की नई पार्टी के भाजपा वोटों में सेंध लगाने के संभावित चुनावी प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर श्रीरामुलु ने कहा, जनार्दन रेड्डी ने अपनी पार्टी बनाई है। लेकिन भाजपा हमेशा मजबूत रही है। कल्याण कर्नाटक में भाजपा 41 विधानसभा क्षेत्रों में से 30 से अधिक सीटें जीतने जा रही है।

विज्ञापन
Transport Minister Sriramulu said Janardhana Reddy party won't affect BJP chances in Kalyana Karnataka region
कर्नाटक के परिवहन मंत्री बी श्रीरामुलु (फाइल फोटो)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक के परिवहन मंत्री बी श्रीरामुलु ने शुक्रवार को कहा कि उनके लंबे समय के दोस्त और खनन कारोबारी जनार्दन रेड्डी द्वारा शुरू की गई कल्याण राज्य प्रगति पक्ष (केआरपीपी) पार्टी राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की संभावनाओं को प्रभावित नहीं करेगी। श्रीरामुलु वाल्मीकि समुदाय के एक प्रभावशाली नेता और बेल्लारी के प्रभारी मंत्री हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि भगवा पार्टी कल्याण कर्नाटक क्षेत्र में 30 से अधिक सीटें जीतेगी।

विज्ञापन


कल्याण कर्नाटक क्षेत्र में 41 विधानसभा क्षेत्र हैं। इस क्षेत्र में सात जिले हैं। जिसमें कलबुर्गी, बीदर, यादगीर, रायचूर, कोप्पल, बेल्लारी और विजयनगर जिले शामिल हैं। श्रीरामुलु ने कहा कि भाजपा बेल्लारी और विजयनगर जिलों की सभी 10 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन


बेल्लारी जनार्दन रेड्डी का राजनीतिक क्षेत्र है। भाजपा के पूर्व मंत्री जनार्दन रेड्डी को शीर्ष अदालत ने अवैध खनन मामले में कर्नाटक के बेल्लारी के साथ-साथ आंध्र प्रदेश के अनंतपुर और वाईएसआर कडप्पा जिलों में प्रवेश करने पर रोक लगा दिया था। इसके बाद जनार्दन रेड्डी ने भाजपा से नाता तोड़ लिया और एक नई पार्टी केआरपीपी बनाई। बेल्लारी में उनकी राजनीतिक पकड़ है और नए राजनीतिक पार्टी की घोषणा को उनके द्वारा अपनी राजनीतिक साख को फिर से स्थापित करने के प्रयास के रूप में देखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनार्दन रेड्डी की नई पार्टी के भाजपा वोटों में सेंध लगाने के संभावित चुनावी प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर श्रीरामुलु ने कहा, जनार्दन रेड्डी ने अपनी पार्टी बनाई है। लेकिन भाजपा हमेशा मजबूत रही है। कल्याण कर्नाटक में भाजपा 41 विधानसभा क्षेत्रों में से 30 से अधिक सीटें जीतने जा रही है। बेल्लारी ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ रहे चित्रदुर्ग जिले के मोलाकलमुरु से विधायक श्रीरामुलु ने कहा कि उन्हें अपनी जीत का पूरा भरोसा है।

उन्होंने कहा कि हम बेल्लारी और विजयनगर जिलों की सभी 10 विधानसभा सीटें जीतने के लिए प्रयास कर रहे हैं और हमें विश्वास है कि भाजपा सभी 10 सीटों पर विजयी होगी। इसका (केआरपीपी) कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि भाजपा शुरू से ही मजबूत है। भाजपा सरकार ने इस क्षेत्र में विकास के कई काम किए हैं और लोग इसके बारे में जानते हैं।

जनार्दन रेड्डी के बयान के बारे में पूछे जाने पर कि केआरपीपी चुनावों में कम से कम 25 विधानसभा क्षेत्रों में जीत हासिल करेगी श्रीरामुलु ने जवाब दिया, वह बड़े हैं। मैं टिप्पणी नहीं करूंगा। जब उनसे पूछा गया कि पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार और पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी ने भाजपा छोड़ने का फैसला किया, क्योंकि पार्टी ने उन्हें आगामी चुनावों में मैदान में नहीं उतारने का फैसला किया। इसपर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्रीरामुलु ने कहा, राजनीति में कुछ फैसले लिए जाते हैं... मुझे नहीं पता कि अगर उन्होंने इंतजार किया होता तो उन्हें कुछ बड़े पद मिल जाते। मुझे लगता है कि अगर वे थोड़ा धैर्य रखते तो अच्छा होता।


उन्होंने कहा, कभी-कभी राजनीति में नए लोगों के लिए अवसर बनाने पड़ते हैं। मुझे नहीं पता कि इसके कारण ही टिकटों का फैसला करने और उम्मीदवारों को मैदान में उतारने के निर्णय लिए गए। यह पूछे जाने पर कि वह मोलाकलमुरु से क्यों चले गए श्रीरामुलु ने कहा, मैंने उन्हें (भाजपा उम्मीदवार एस थिप्पेस्वामी) वचन दिया था कि मैं इस बार वहां (मोलाकलमुरु) से चुनाव नहीं लड़ूंगा। मैं यहां (बेल्लारी) से छह बार जीत चुका हूं। मैं वहां से चला आया और मैं यहां से चुनाव लड़ रहा हूं। मुझे विश्वास है कि मैं जीतूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed