फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Transgender who will remove from the list of mental disorders

ट्रांसजेंडर को मानसिक विकारों की सूची से हटाएगा डब्ल्यूएचओ

Wed, 27 Jul 2016 11:43 PM IST
एजेंसी न्यूयॉर्क
एजेंसी न्यूयॉर्क Updated Wed, 27 Jul 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Transgender who will remove from the list of mental disorders
ट्रांसजेंडर

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) मेडिकल कंडिशन की अपनी वैश्विक सूची से मानसिक विकार के रूप में ट्रांसजेंडर आइडेंटिटी को हटाने की ओर बढ़ रहा है। हाल के एक शोध ने दशकों पुरानी स्थिति को खत्म करने का प्रस्ताव का अतिरिक्त समर्थन किया है।

विज्ञापन


इस बदलाव को अभी कुछ समितियों से सहमति हासिल करनी हैं जो इस पर विचार कर रही हैं। इसकी डब्ल्यूएचओ कोडबुक के अगले संस्करण, जो जो दुनिया भर में रोगियों के इलाज और बीमारियों को चिह्नित करती है, में समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन


हालांकि बदलाव के इस प्रस्ताव के अन्य हिस्सों पर सरगर्मी से चर्चा हो रही है। यह प्रस्ताव पूरी तरह से ट्रांसजेंडर को कोडबुक से बाहर नहीं करेगा बल्कि इसे एक नई श्रेणी ‘यौन स्वास्थ्य से संबंधित स्थिति’ की श्रेणी में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोडबुक इंटरनेशनल क्लासिफिकेशन ऑफ डिजीज (आईसीडी) के अगले संस्करण से जुड़े मनोचिकित्सक प्रो. जेफ्री रीड ने कहा कि ट्रांसजेडर को मानसिक विकारों की श्रेणी से हटाने के प्रस्ताव पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से कोई विरोध नहीं हुआ है।


इसका इरादा इलाज की सीमाओं को कम करना है। आईसीडी का 25 सालों में पहला संशोधित संस्करण होगा और यह मई 2018 तक मंजूर हो जाएगा। कोलंबिया यूनिवर्सिटी में मनोरोग के प्रोफेसर और आईसीडी के तकनीकी सलाहकार डॉ. माइकल फर्स्ट का कहना है कि  इससे शेष दुनिया को एक कड़ा संदेश जाएगा और वे इसे मानसिक विकार नहीं मानेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed