फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Train tragedy Killer bag brushed against passengers causing deadly fall, says eyewitness News In Hindi

Mumbra Train Mishap: यात्री के बैग से टकरा कर गिरे फुटबोर्ड पर सफर कर रहे लोग; चश्मदीद ने सुनाई खौफनाक दास्तां

Tue, 10 Jun 2025 12:25 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 10 Jun 2025 12:25 AM IST
सार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मुंब्रा के पास दो लोकल ट्रेनों के क्रॉसिंग के दौरान एक यात्री के बैग से टकराकर चार लोग चलती ट्रेन से गिर पड़े। चश्मदीद के मुताबिक हादसे में  उसके दोस्त समेत चार लोगों की मौत हो गई। साथ ही कई यात्री घायल हो गए।

विज्ञापन
Train tragedy Killer bag brushed against passengers causing deadly fall, says eyewitness News In Hindi
मुंब्रा रेल दुर्घटना - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मुंब्रा के पास सोमवार सुबह हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे में चार लोगों की जान चली गई और कई यात्री घायल हो गए। हादसे के चश्मदीद दीपक शिरसाट ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब दो भीड़भरी लोकल ट्रेनें एक तीखे मोड़ पर एक-दूसरे के सामने से गुजर रही थीं।

विज्ञापन

शिरसाट के मुताबिक, सामने से आ रही ट्रेन में किसी यात्री के कंधे पर टंगा बैग उनके डिब्बे में खड़े यात्रियों से टकरा गया, जिससे एक के बाद एक लोग गिरने लगे। इसी में उनका दोस्त और सहकर्मी केतन सरोज भी गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Odisha: पहले कुल्हाड़ी से वार...फिर जंगल में जलाया शव, दुष्कर्म पीड़िताओं ने आरोपी से लिया खौफनाक बदला
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ के चलते दरवाजे पर खड़ा था केतन
बता दें कि हादसा सुबह करीब 9:10 बजे डिवा और मुंब्रा स्टेशनों के बीच हुआ। शिरसाट ने बताया कि वह और केतन रोज की तरह शाहद स्टेशन से 8:30 बजे की लोकल से ऑफिस के लिए निकले थे। ट्रेन डिवा स्टेशन पर बहुत ज्यादा भीड़भाड़ वाली हो गई थी और केतन दरवाजे पर खड़ा था।


ये भी पढ़ें:- Ganpati Idol: बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा- प्लास्टर ऑफ पेरिस की प्रतिमा बनाने पर रोक नहीं, बिना मंजूरी विसर्जन नहीं

तीन बार इमरजेंसी चेन खींचने पर भी नहीं रुकी ट्रेन
इसके साथ ही चश्मदीद दीपक शिरसाट ने आगे बताया कि हादसे के बाद यात्रियों ने इमरजेंसी चेन तीन बार खींची, लेकिन ट्रेन नहीं रुकी और सीधा ठाणे स्टेशन जाकर ही रुकी। शिरसाट का कहना है कि अगर ट्रेन वक्त पर रुकती, तो शायद कुछ जानें बचाई जा सकती थीं।

हादसे में ट्रेन से बाहर गिरे कुल 13 लोग
गौरतलब है कि मामले में रेलवे ने बताया कि मुंब्रा के पास हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे में कुल 13 लोग गिरे थे, जिनमें से चार की मौत हो गई। वहीं बाकी लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।  

ौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed