फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Survivors of Molestation assault kill accused, burn his body News In Hindi

Odisha: पहले कुल्हाड़ी से वार...फिर जंगल में जलाया शव, दुष्कर्म पीड़िताओं ने आरोपी से लिया खौफनाक बदला

Tue, 10 Jun 2025 12:03 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 10 Jun 2025 12:03 AM IST
सार

ओडिशा के गजपति जिले में 60 वर्षीय व्यक्ति द्वारा कथित यौन शोषण से तंग आकर महिलाओं के समूह ने उसकी हत्या कर शव को जला दिया। घटना 3 जून की रात हुई। पुलिस ने मामले में आठ महिलाओं समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Odisha Survivors of Molestation assault kill accused, burn his body News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

ओडिशा के गजपति जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां 60 वर्षीय एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किए जाने के बाद महिलाओं के एक समूह ने उसकी हत्या कर दी और उसके शव को जला दिया। पुलिस के अनुसार, यह घटना तीन जून की रात हुई जब उस व्यक्ति ने गांव की एक 52 वर्षीय विधवा महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता समेत कुछ महिलाओं ने मिलकर बैठक की और उसे खत्म करने का फैसला किया।
विज्ञापन

आठ महिलाएं समेत दस लोग गिरफ्तार
मोहना थाने के प्रभारी बसंत सेठी ने बताया कि इस मामले में कुल दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 8 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। इनमें एक गांव की वार्ड सदस्य भी है। साथ ही पुलिस जांच में पता चला है कि मृतक पिछले चार वर्षों से विधुर था और इस दौरान उसने कई महिलाओं का कथित रूप से यौन शोषण किया। गिरफ्तार महिलाओं में से कम से कम छह ने बताया कि वे भी उसकी शोषण का शिकार रह चुकी हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Odisha: 10 लाख घूस लेने का आरोपी IAS अधिकारी गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरात में भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले कुल्हाड़ी से मारा फिर...
पुलिस ने बताया कि बीते तीन जून की रात को महिलाएं उस व्यक्ति के घर पहुंचीं, जहां वह सो रहा था। इसके बाद 52 वर्षीय महिला ने अन्य पीड़ित महिलाओं की मदद से उसे कुल्हाड़ी से मार डाला। इसके बाद शव को गांव से दो किलोमीटर दूर जंगल में ले जाकर जला दिया गया। जानकारी के अनुसार इस घटना में दो पुरुषों ने भी महिलाओं की मदद की।


ये भी पढ़ें:- Ganpati Idol: बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा- प्लास्टर ऑफ पेरिस की प्रतिमा बनाने पर रोक नहीं, बिना मंजूरी विसर्जन नहीं

गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने की जांच
बता दें कि जब मृतक के परिवार ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई, तो पुलिस ने तलाश शुरू की और जंगल की पहाड़ी से उसकी जली हुई हड्डियां और राख बरामद की। मामले में गजपति के एसपी जतिंद्र कुमार पांडा ने कहा कि इन महिलाओं ने कभी पुलिस में शिकायत नहीं की थी। अब पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed