फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   train female attended removed to gatiman Express

देश की सबसे तेज रफ्तार ट्रेन सालभर में ही हुई खस्ता हाल, हटाई गईं परिचारिकाएं

Fri, 17 Mar 2017 02:30 AM IST
धर्मेंद्र यादव/ अमर उजाला, आगरा
धर्मेंद्र यादव/ अमर उजाला, आगरा Updated Fri, 17 Mar 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
train female attended removed to gatiman Express
देश की सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस में अब यात्रियों को वीआईपी अहसास नहीं हो पा रहा है। एग्जिक्यूटिव क्लास हो या चेयरकार, सेवा का स्तर गिरता जा रहा है। कई दिन से ट्रेन से परिचारिकाएं भी हटा दी गई हैं। कैटरिंग फर्म के बदलने के बाद भोजन की क्वालिटी में भी गिरावट आई है।
विज्ञापन


दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से आगरा कैंट के बीच 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली गतिमान एक्सप्रेस यात्री सुविधाओं के मामले में पिछड़ रही है। गतिमान के एग्जिक्यूटिव क्लास और चेयरकार में अब सेवा का स्तर गिरता जा रहा है।
विज्ञापन


पहले तो परिचारिकाओं की संख्या भी दस से घटाकर चार कर दी गई है। पिछले तीन दिन से ये परिचारिकाएं भी ड्यूटी पर नहीं आ रही हैं। दिल्ली से ट्रेन से आए एक यात्री ने बताया कि ट्रेन में खाने की क्वालिटी में भी खासा अंतर आ गया है। ट्रेन में कैटरिंग कंपनी बदलने से मेन्यू में भी बदलाव आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों को थाली के नाम पर साउथ इंडिया और नॉर्थ इंडियन खाना परोसा जाता है। फ्रूट जूस के स्थान पर कोल्ड ड्रिंक दी जा रही है। आगरा से दिल्ली लौटते वक्त नारियल पानी के स्थान पर नींबू पानी दिया जा रहा है। वाईफाई और मनोरंजन पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस बाबत कई यात्री आगरा में शिकायत कर चुके हैं। आगरा के एडीआरएम दिलीप कुमार सिंह से गतिमान एक्सप्रेस में परिचारिकाएं हटाने की जानकारी से इनकार किया है।

एक साल भी शताब्दी एक्सप्रेस जैसी नहीं मिल पा रही तरजीह 
गतिमान एक्सप्रेस को एक साल बाद भी शताब्दी एक्सप्रेस जैसी तरजीह नहीं मिल पा रही है। अब भी विदेशी सैलानियों की पहली पसंद शताब्दी एक्सप्रेस है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed