फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Train Accident Kanchanjanga express hit by goods train PM Modi ashwini vaishnav mamata banerjee read Reactions

Train Accident: न्यू जलपाईगुड़ी के पास कंचनजंगा एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त; राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने जताया दुख

Mon, 17 Jun 2024 03:15 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 17 Jun 2024 03:15 PM IST
सार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि वह दार्जिलिंग जिले के फनसीदेवा इलाके में रेल दुर्घटना के बारे में सुनकर स्तब्ध है। इस घटना को लेकर अन्य जानकारी का इंतजार है। कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से मालगाड़ी ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Train Accident Kanchanjanga express hit by goods train PM Modi ashwini vaishnav mamata banerjee read Reactions
बिहार-बंगाल की सीमा पर रेल दुर्घटना - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिहार-बंगाल की सीमा के पास एक भीषण ट्रेन हादसा हुआ। रंगापाणी रेलवे स्टेशन पर सियालदाह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद कंचनजंगा एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। तीन बोगियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई और 60 से ज्यादा घायल हुए हैं। यह दुर्घटना न्यू जलपाईगुड़ी के पास हुआ। रेलवे की टीम जांच में जुट गई है। हादसे के बाद से ही रेल परिचालन ठप हो गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत अन्य नेताओं ने इस हादसे को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस घटना पर दुख जताया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव हादसे का जायजा लेने दार्जिलिंग के लिए रवाना हो चुके हैं। 
विज्ञापन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस हादसे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में रेल दुर्घटना में लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत व्यथित करने वाली है। मेरी प्रार्थनाएं पीड़ितों के परिवार के साथ है। मैं घायलों के जल्द ठीक होने और बचाव कार्य की सफलता के लिए प्रार्थना करती हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी ने इस हादसे पर दुख जताते हुए कहा, "पश्चिम बंगाल में रेल दुर्घटना दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। अधिकारियों से बात की और स्थिति का जायजा लिया। प्रभावितों की सहायता के लिए बचाव अभियान जारी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी दुर्घटना स्थल पर जा रहे हैं।" गृह मंत्री अमित शाह ने इस रेल दुर्घटना को दुखद बताया। उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में हुआ रेल हादसा बहुत दुःखद है।इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।


अश्विनी वैष्णव ने इस रेल दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा, "एनएफआर जोन में दुर्भाग्यपूर्ण हादसा। बचाव कार्य जारी है। रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ एकसाथ मिलकर काम कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल में पहुंचाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।"



सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, "दार्जिलिंग जिले के फनसीदेवा इलाके में रेल दुर्घटना के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। इस घटना को लेकर अन्य जानकारी का इंतजार है। कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। बचाव के लिए डीएम, एसपी, डॉक्टर, एंबुलेंस और आपदा टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया है। कार्रवाई शुरू हो गई है।" अन्य नेताओं ने भी जताया दुख
बिहार के राजद नेता भाई वीरेंद्र ने इस घटना के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, "जिस देश में रेलवे का निजीकरण कर दिया गया, वहां दुर्घटनाएं तो होंगी ही। इससे पहले कांग्रेस और यूपीए सरकार के समय जब दुर्घटनाएं होती थी, तब मंत्री खुद इस्तीफा दे देते थे। अब ऐसी घटनाओं के बाद मंत्री इस्तीफा नहीं देते हैं। हमें इस सरकार से कोई उम्मीद नहीं है। यह सरकार एक गैंग है, जो इन घटनाओं के लिए जिम्मेदार है।"

त्रिपुरा के मंत्री सुशांत चौधरी ने कहा, "आज सुबह 8:50 बजे सियालदाह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कुछ लोगों को गंभीर चोट आई है। भारत सरकार, पीएम रेलवे मंत्री और हमारे सीएम भी हालात का जायजा ले रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed